एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । यूपी की राजधानी में आतंकवाद विरोधी क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस ट्रेनिंग में प्रदेश पुलिस के उपनिरीक्षक से लेकर एडिशनल एसपी रैंक तक के चुनिंदा अधिकारी हिस्सा लेंगे।

तकनीकी और व्यवहारिक पहलुओं पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा

कार्यक्रम 24 और 25 सितंबर को एनआईए लखनऊ कार्यालय में होगा। इसमें एनआईए के विशेषज्ञ अधिकारी पुलिस टीमों को आतंकवाद के पुराने स्वरूप से लेकर वर्तमान समय की चुनौतियों तक की बारीक जानकारी देंगे। साथ ही, जांच-पड़ताल से जुड़े अहम तकनीकी और व्यवहारिक पहलुओं पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण निदेशालय ने हर जिले से मांगे पुलिसकर्मियों के नाम

प्रशिक्षण निदेशालय ने हर जिले और कमिश्नरेट से नाम मांगे हैं, लेकिन इसमें केवल 30 पुलिसकर्मियों को ही शामिल किया जाएगा। शर्त यह है कि सभी प्रतिभागी फिलहाल विवेचना संबंधी जिम्मेदारी निभा रहे हों।

ये इस विशेष प्रशिक्षण के मुख्य प्रशिक्षक होंगे

एनआईए के वरिष्ठ अधिकारी वैभव सक्सेना, नील कमल, बीबी पाठक, दिलीप श्रीवास, रिद्धिमा सिन्हा, प्रभात कुमार बाजपेई और वीके बासवानी इस विशेष प्रशिक्षण के मुख्य प्रशिक्षक होंगे।

यह भी पढ़े : यूपी में सड़क हादसे बने मौत का सबब, प्रतापगढ़ और आजमगढ़ में छह लोगों की जान गई

यह भी पढ़े : यूपी में बड़ा फेरबदल, सात आईपीएस अफसरों के तबादले

यह भी पढ़े : खत्म होंगे 2017 से 2021 तक के गैर-कर ई-चालान, जनता को बड़ी राहत

यह भी पढ़े : फ्री फायर की लत ने छीनी जिंदगी, बिहार के युवक पर गुमराह करने का शक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *