होमउप्र न्यूज़राजभवन में कन्या पूजन-भोज कार्यक्रम के चलते राजधानी में सुबह से ट्रैफिक...

राजभवन में कन्या पूजन-भोज कार्यक्रम के चलते राजधानी में सुबह से ट्रैफिक डायवर्जन

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  राजभवन प्रांगण में 5100 कन्याओं के पूजन एवं भोज कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए आज सुबह 08:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। केवल एम्बुलेंस,चिकित्सकीय आपात स्थिति में प्रतिबंधित मार्गों पर भी पुलिस अनुमति देगी।आपातकालीन सहायता हेतु ट्रैफिक कंट्रोल नंबर – 9454405155 पर संपर्क करें।

मुख्य डायवर्जन व्यवस्था

बन्दरियाबाग चौराहा से राजभवन/डीएसओ/हजरतगंज – मार्ग बंद। यातायात गोल्फ क्लब या लालबत्ती चौराहा, एसएन ओवरब्रिज से जाएगा।

लालबत्ती चौराहा से प्रेरणा केन्द्र/एनेक्सी/सिसेण्डी – मार्ग बंद। यातायात बन्दरियाबाग, गोल्फ क्लब या एसएन ओवरब्रिज से डायवर्ट।

हजरतगंज चौराहा से डीएसओ/बन्दरियाबाग – मार्ग बंद। यातायात सिकन्दरबाग, दैनिक जागरण या रॉयल होटल, बर्लिग्टन चौराहे से डायवर्ट।

रॉयल होटल चौराहा से सिसेण्डी/डीएसओ/एनेक्सी/प्रेरणा केन्द्र/लालबत्ती – मार्ग बंद। यातायात हजरतगंज, सिकन्दरबाग या बर्लिग्टन होकर जाएगा।

1090 चौराहा से रोडवेज बसें – गोल्फ क्लब/बन्दरियाबाग नहीं जाएंगी। बैकुण्ठ धाम, चिरैयाझील होते हुए डायवर्ट।

पार्क रोड चौराहा से डीएसओ – मार्ग बंद। यातायात हजरतगंज या गोल्फ क्लब चौराहा होकर डायवर्ट।

डीएसओ चौराहा से पार्क रोड व पार्क रोड से हजरतगंज – एकल मार्ग अस्थायी रूप से निलंबित रहेगा।

यह भी पढ़े : मिशन शक्ति 5 के तहत महिला पुलिस की प्रदेशव्यापी बाइक रैली

यह भी पढ़े : बिहार से आए दो तस्कर गोरखपुर में गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा बरामद

यह भी पढ़े :मुनीम ने खुद रची 5 लाख की लूट की कहानी, पुलिस ने खोला राज

यह भी पढ़े :23 दिन बाद भी लापता टेलीकॉलर साक्षी का नहीं मिला सुराग, परिजन परेशान

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments