होमउप्र न्यूज़होटल के कमरे में फांसी लगाकर युवक ने दी जान, पंजाब का...

होटल के कमरे में फांसी लगाकर युवक ने दी जान, पंजाब का रहने वाला था मृतक

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के नाका थाना क्षेत्र स्थित मां का आशीर्वाद होटल में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जतिन्दर कुमार (25 वर्ष), पुत्र रविन्दर पाल, निवासी टावर इन्क्लेव फेस-2, कुराला, जालंधर (पंजाब) के रूप में हुई है।

दरवाजा नहीं खुलने पर होटल कर्मी ने पुलिस को दी सूचना

मिली जानकारी के मुताबिक, जतिन्दर 3 सितम्बर से होटल में ठहरा हुआ था। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी कि युवक अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया।

आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका

कमरे के अंदर युवक पंखे से गमछे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर जांच कराई। मृतक के परिजनों से संपर्क कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना नाका पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय, यूपी बनेगा रोजगार और निवेश का हब

यह भी पढ़े : प्रमोशन पाए PPS अफसरों की तैनाती पर सस्पेंस, डीजीपी ने खुद लिया इंटरव्यू

यह भी पढ़े : शादी का वादा कर युवती का किया यौन शोषण, धर्म छिपाने का आरोप

यह भी पढ़े :यूपी में होमगार्ड भर्ती: 47 हजार पदों पर जल्द प्रक्रिया शुरू

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments