smupnews

बागपत में दिल दहला देने वाली घटना, मां ने तीन बेटियों की हत्या के बाद की आत्महत्या

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  यूपी के बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र के टीकरी कस्बे की पट्टी भोजान में मंगलवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। टूरिस्ट बस चालक विकास कुमार की पत्नी तेज कुमारी (29 वर्ष) ने पहले अपनी तीन मासूम बेटियों गुंजन (7 वर्ष), किट्टो (2 वर्ष) और मीरा (5 माह) का गला चुनरी से दबाकर हत्या कर दी और फिर खुद भी फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।

घटना के समय महिला के पति विकास घर के बाहर पेड़ के नीचे सो रहे थे

घटना के समय विकास घर के बाहर पेड़ के नीचे सो रहे थे। जब वे रात करीब नौ बजे उठे और कमरे में जाने लगे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोशनदान से झांककर देखा तो भीतर मां और तीनों बच्चियों के शव पड़े थे। दरवाजा तोड़कर शवों को बाहर निकाला गया।

मृतका की बड़ी बेटी 12 सितंबर को था जन्मदिन

पुलिस जांच में सामने आया कि बच्चियों की हत्या करने के बाद महिला ने खुदकुशी की। मृतका की बड़ी बेटी गुंजन हाल ही में अपने जन्मदिन (12 सितम्बर) की तैयारी के लिए मां के साथ शाहपुर से घर आई थी। परिवारजन भी घटना के कारणों से अनभिज्ञ हैं। फिलहाल एफएसएल टीम जांच में जुटी है और पुलिस सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

यह भी पढ़े : स्केटर चलाते बच्चे पर गाय ने बोला हमला, बचाने में दादा भी घायल

यह भी पढ़े : लाठीचार्ज विवाद के बाद प्रशासन सख्त, यूनिवर्सिटी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

यह भी पढ़े : राजाजीपुरम में बढ़ती चोरी की घटनाओं से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *