होमउप्र न्यूज़अमौसी एयरपोर्ट पर अलर्ट: यात्री के बैग में कारतूस मिलने से हड़कंप

अमौसी एयरपोर्ट पर अलर्ट: यात्री के बैग में कारतूस मिलने से हड़कंप

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  राजधानी में शनिवार को अमौसी एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों ने जांच के दौरान एक यात्री के बैग से कारतूस बरामद किया है। इस मामले में सुरक्षा कर्मियों ने प्रयागराज निवासी आरोपित इरफान अहमद को पकड़ा है।

आरोपित दमन जाने वाली फ्लाइट से करने वाला था यात्रा

आरोपित दमन जाने वाली फ्लाइट से यात्रा करने वाला था, जहां बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु की जांच में उसके बैग से कारतूस मिलने पर उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।सरोजनी नगर थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति ने बताया कि एक यात्री युवक के बैग से 8 एमएम कैफ 315 बोर का कारतूस बरामद किया गया है।

सुरक्षा एजेंसी ने यात्री को तुरंत हिरासत में ले लिया

यात्री इस सम्बंध में कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं दिखा सका। सुरक्षा एजेंसी ने यात्री को तुरंत हिरासत में ले लिया। आगे की कार्यवाही के लिए सरोजनी नगर थाना लाया गया है। यात्री से फिलहाल इस बात की जांच की जा रही कारतूस उस तक कैसे पहुंचा और इसका उद्देश्य क्या है।

यह भी पढ़े : नेपाल में फंसे भारतीयों की मदद के लिए यूपी पुलिस अलर्ट

यह भी पढ़े : वीआईपी नंबर की चाह बनी मुसीबत, न मिला नंबर न वापस आई रकम, फंसा 9 करोड़ का रिफंड

यह भी पढ़े : महिलाओं-बच्चों पर आपत्तिजनक पोस्ट बर्दाश्त नहीं, डीजीपी ने दिए आदेश

यह भी पढ़े : सीपी राधाकृष्णन बने देश के अगले उपराष्ट्रपति, जानें मतदान का पूरा गणित

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments