होमउप्र न्यूज़ट्रेन की एसी बोगी से शराब तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, बिहार...

ट्रेन की एसी बोगी से शराब तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, बिहार ले जा रहे थे सप्लाई करने

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी में जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कामाख्या वीकली एक्सप्रेस की एसी कोच से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 45 बोतल और 286 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद की है।

बेडरोल रखने की जगह पर छुपाकर रखी थी शराब

जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह के मुताबिक, सोमवार को गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-6 पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान ट्रेन के थर्ड एसी कोच (B-2) में बेडरोल रखने की जगह पर छुपाकर शराब रखी गई थी।इस तस्करी में बस्ती निवासी कोच अटेंडेंट अविनाश पाठक, अमेठी के नीरज और बिहार के टुनटुन कुमार शामिल थे।

हरियाणा से शराब मंगाकर यूपी बिहार में करते थे सप्लाई

आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे हरियाणा से शराब मंगवाकर ट्रेनों के जरिए यूपी और बिहार में सप्लाई करते थे।जीआरपी का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े हुए हैं और लंबे समय से ट्रेनों के जरिये शराब की सप्लाई का नेटवर्क चला रहे थे।

यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

यह भी पढ़े : स्केटर चलाते बच्चे पर गाय ने बोला हमला, बचाने में दादा भी घायल

यह भी पढ़े : लाठीचार्ज विवाद के बाद प्रशासन सख्त, यूनिवर्सिटी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

यह भी पढ़े : राजाजीपुरम में बढ़ती चोरी की घटनाओं से दहशत, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments