एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बार फिर तस्करों की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। बैंकॉक से लखनऊ पहुंचे दो संदिग्ध यात्रियों के बैग की जांच के दौरान अधिकारियों को भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ मिला। बरामद खेप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब पांच करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
ड्रग्स तस्करी की लगातार घटनाएं आ रहे सामने
सूत्रों के अनुसार, सीमा शुल्क व कस्टम विभाग की टीम ने रात करीब साढ़े दस बजे थाई एयर एशिया की फ्लाइट से आए यात्रियों की तलाशी ली। जांच में दोनों के पास से आठ पैकेटों में वैक्यूम पैक किया गया लगभग पांच किलो हाइड्रोपोनिक वीड (ड्रग्स) बरामद हुआ। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ समय से बैंकॉक रूट के जरिए ड्रग्स की तस्करी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
डेढ़ महीने के भीतर करीब 20 करोड़ से ज्यादा पकड़ी जा चुकी है ड्रग्स
तीन दिन पहले भी एयरपोर्ट पर मुंबई निवासी अबीद मेमन और बाराबंकी के आमिर खान नामक तस्करों के पास से 2.49 किलो हाइड्रोपोनिक वीड पकड़ा गया था। वहीं, डेढ़ महीने के भीतर अब तक करीब 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की नशीली खेप जब्त की जा चुकी है।अधिकारियों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क लखनऊ को ट्रांजिट प्वाइंट बनाकर बड़ी तस्करी की कोशिश में है, जिस पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
यह भी पढ़े : यूपी में सड़क हादसे बने मौत का सबब, प्रतापगढ़ और आजमगढ़ में छह लोगों की जान गई
यह भी पढ़े : यूपी में बड़ा फेरबदल, सात आईपीएस अफसरों के तबादले
यह भी पढ़े : खत्म होंगे 2017 से 2021 तक के गैर-कर ई-चालान, जनता को बड़ी राहत
यह भी पढ़े : फ्री फायर की लत ने छीनी जिंदगी, बिहार के युवक पर गुमराह करने का शक
