होमउप्र न्यूज़दहेज में iPhone न मिलने पर महिला को कैंची से जलाया, मुकदमा...

दहेज में iPhone न मिलने पर महिला को कैंची से जलाया, मुकदमा दर्ज

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । बाराबंकी की देवाशरीफ निवासी परवीन ने अपने पति और चार ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बीबीडी थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। परवीन का आरोप है कि दहेज में iPhone और जेवर न देने पर उसे प्रताड़ित किया गया और कैंची से कई जगह जलाया गया।

निकाह के बाद से ही दहेज में मांगने लगे महंगी मोबाइल व जेवर

परवीन ने बताया कि उसका निकाह दो वर्ष पूर्व बीबीडी थाना क्षेत्र के चंदियामऊ निवासी अरमान से हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद ही पति अरमान, सास सब्बो बानो, ससुर सिद्दीक, ननद दरकशा और देवर सलमान दहेज में महंगे मोबाइल फोन और जेवर की मांग करने लगे। जब उसने असमर्थता जताई तो उसे मारापीटा गया और कैंची से जलाकर शारीरिक व मानसिक यातनाएं दी गईं।

पुलिस ने तहरीर मिलने पर दर्ज किया मुकदमा

पीड़िता ने यह भी बताया कि करीब एक माह पहले उसे घर से निकाल दिया गया। अब थक-हारकर उसने कानूनी रास्ता अपनाते हुए बीबीडी थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर बीबीडी के अनुसार, पांचों आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : धर्मांतरण के काले कारोबार’ का हिसाब देगा नवीन रोहरा, ईडी की रिमांड शुरू

यह भी पढ़े : गांजा तस्करी गिरोह का सरगना लखनऊ से गिरफ्तार, 39.25 लाख का गांजा बरामद

यह भी पढ़े : झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, गंगा राम अस्पताल में ली अंतिम सांस

यह भी पढ़े : खाली प्लॉट में मिले तीन मासूमों के शव, गांव में मचा कोहराम, हत्या की आशंका

यह भी पढ़े : रक्षाबंधन पर सीएम योगी का तोहफा, महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments