होमउप्र न्यूज़बांदा में दर्दनाक घटना: महिला ने तीन बच्चों संग नहर में लगाई...

बांदा में दर्दनाक घटना: महिला ने तीन बच्चों संग नहर में लगाई छलांग, चारों की मौत

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव की रहने वाली बीना (28) ने अपने तीन बच्चों के साथ केन नहर में कूदकर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम ने घंटों चले सर्च ऑपरेशन के बाद चारों शव बरामद कर लिए।

पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था

पुलिस के मुताबिक, बीना के पति अखिलेश को शराब की लत थी और इसी बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। शुक्रवार रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। अगले दिन सुबह बीना गुस्से में बच्चों को लेकर घर से निकली और नहर के पास पहुंच गई। कुछ समय बाद ग्रामीणों ने वहां चूड़ियां, कड़ा, बच्चों के कपड़े और चप्पलें पड़ी देखीं तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पत्नी व बच्चों के कपड़े देखकर फूट फूटकर रोने लगा पति

इसी दौरान पत्नी को तलाशते हुए अखिलेश भी नहर किनारे पहुंचा और बच्चों के कपड़े व बीना का सामान देखकर फूट-फूटकर रोने लगा। नरैनी कोतवाली प्रभारी राममोहन राय ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

यह भी पढ़े : यूपी के थानों में अवांछनीय तत्वों का प्रवेश पूरी तरह रोका जाए : डीजीपी

यह भी पढ़े : चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी पदोन्नति का रास्ता साफ, पावर कारपोरेशन का बड़ा फैसला

यह भी पढ़े : महिला ग्राहक बनकर आई ज्वेलरी शॉप पर, सोने के झुमके लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद

सातवीं की छात्रा से गणित के शिक्षक ने की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़े : आज से तीन दिनों तक बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी महिलाएं,अपने साथ एक सहयात्री पर ले जा सकेंगी

यह भी पढ़े : जनता को साइबर अपराधों से बचाने की दिशा में यूपी पुलिस की नई पहल

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments