होमउप्र न्यूज़आटो रिक्शा से घूमकर सूने घरों से चोरी करने वालों का भंडाफोड़

आटो रिक्शा से घूमकर सूने घरों से चोरी करने वालों का भंडाफोड़

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी में जोन-पूर्वी की सर्विलांस व क्राइम टीम और इंदिरानगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो शातिर चोर गिरफ्तार किए गए हैं। ये आरोपी दिन में बंद मकानों की रेकी कर रात में ताले तोड़कर नकबजनी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गया भारी मात्रा में सोना-चांदी के आभूषण, नकदी और घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद किया है।

सात जुलाई और 18 अगस्त को इनके द्वारा दो घरों में की गई थी चोरी

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि 7 जुलाई और 18 अगस्त को इंदिरानगर क्षेत्र में दो घरों से चांदी के सिंहासन, कटोरी, थाली, सिक्के, नगदी और आभूषण चोरी किए गए थे। इन मामलों की विवेचना इंस्पेक्टर आशीष कुमार पांडेय को सौंपी गई थी। मुखबिर की सूचना पर आज पिकनिक स्पॉट रोड, खुर्रमनगर मोड़ के पास दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। डीसीपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि ऑटो रिक्शा से घूम घूमकर सूने घरों से चोरी करते थे।

आरोपियों से पूछताछ में और घटनाओं का खुलासा होने की संभावना

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविंद्र सिंह (37 वर्ष, मूल निवासी बाराबंकी, वर्तमान में लवकुश नगर, गाजीपुर लखनऊ, ऑटो चालक) और राजू कश्यप (29 वर्ष, मूल निवासी लखीमपुर खीरी, वर्तमान में वेव मॉल के पीछे विभूतिखंड, मज़दूरी करता है) के रूप में हुई। बरामदगी में सोने-चांदी के आभूषण, बिछिया, पायल, मांग टीका, झुमके, सिक्के, नकदी 2,870, चोरी में प्रयुक्त औज़ार (छैनी, सणसी, सरिया आदि) और एक ऑटो (UP 32 AN 5363) शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में और घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : लखनऊ में किशोरी के साथ दुष्कर्म, माता-पिता गए थे रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में

यह भी पढ़े : लखनऊ में वाहिद बिरयानी के मालिक पर जानलेवा हमला, दो बदमाश फरार

यह भी पढ़े : महिला अधिवक्ता पर हमला, एसयूवी सवार युवकों ने की गुंडई, मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़े : 25 साल पुराने घोटाले का पर्दाफाश, ईओडब्ल्यू ने पूर्व फील्ड ऑफिसर को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़े : पति ने पत्नी की शादी प्रेमी से कराई, मंदिर में विधि-विधान से संपन्न हुई अनोखी शादी

यह भी पढ़े : 75 जिलों को मिली फॉरेंसिक मोबाइल वैन, लखनऊ से सीएम योगी ने दी सौगात

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments