smupnews

डीजीपी आवास के पास चोरी, लोगों ने चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी के सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले डालीबाग इलाके में रविवार सुबह हुई चोरी की वारदात ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डीजीपी आवास से महज कुछ मीटर की दूरी पर स्थित हाईडिल फील्ड हॉस्टल में एक युवती के कमरे में घुसकर चोर ने मोबाइल, ईयरबड्स और चार्जर चोरी कर लिया।

पकड़ा गया आरोपी एक हुक्का पार्लर में करता है काम

घटना सुबह करीब 7 बजे हुई, जब पीड़िता घर में अकेली थी। आरोपी युवक कमरे में घुसा और सामान लेकर बाहर निकल गया। खुद को बचाने के लिए उसने टीशर्ट तक बदल ली, लेकिन उसकी यह चालाकी भी काम नहीं आई। पड़ोसियों को शक हुआ तो उन्होंने उसे रोका और पूछताछ में असफल होने पर पकड़ लिया।आरोपी की पहचान आलमबाग निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है, जो एक हुक्का पार्लर में काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि वारदात के समय वह स्मैक के नशे में था।

हाई-सिक्योरिटी जोन में चोरी, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल

फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों की माने तो यदि वे समय रहते सतर्क न होते तो आरोपी आसानी से फरार हो जाता। उनका आरोप है कि इतने संवेदनशील और वीआईपी इलाके में पुलिस गश्त नाममात्र की है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सवाल यह है कि जब डीजीपी आवास के पास सुरक्षा पुख्ता नहीं है तो शहर के अन्य इलाकों में आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। यह घटना पुलिस के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि हाई-सिक्योरिटी जोन में भी उनकी चौकसी कितनी कमजोर है।

यह भी पढ़े : यूपी के पीलीभीत में सड़क हादसे में पांच की मौत

यह भी पढ़े :नवादा अपहरण-हत्या कांड का खुलासा, 5 आरोपी फरीदाबाद से गिरफ्तार

यह भी पढ़े :फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

यह भी पढ़े :लखनऊ में पारिवारिक विवाद ने ली खतरनाक रूप, पत्नी को गोली मारकर भागा पति

यह भी पढ़े :दो किशोरी बेटियों के साथ सौतेले पिता ने की दरिंदगी, मां से की शिकायत तो पीटा

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *