होमउप्र न्यूज़स्वतंत्रता दिवस पर फायर सर्विस के जांबाजों का सम्मान, वीरता और समर्पण...

स्वतंत्रता दिवस पर फायर सर्विस के जांबाजों का सम्मान, वीरता और समर्पण को मिली पहचान

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ स्थित हजरतगंज अग्निशमन केंद्र में उत्तर प्रदेश अग्निशमन एवं आपात सेवा विभाग ने भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर विभाग के उन वीर अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने साहस, तत्परता और सेवा-भाव की मिसाल कायम की है।

प्रशंसा चिन्ह से सात अधिकारी-कर्मचारी अलंकृत किए गए

कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक अग्निशमन एवं आपात सेवा पदमजा चौहान और पुलिस उप महानिरीक्षक श्री सूर्यकांत त्रिपाठी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने बहादुर अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि फायर सर्विस की यह निष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है।

प्रशंसा चिन्ह से सात अधिकारी-कर्मचारी अलंकृत किए गए

इस दौरान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के प्रशंसा चिन्ह से सात अधिकारी-कर्मचारी अलंकृत किए गए। इनमें मुरादाबाद के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव कुमार पाण्डेय, लखनऊ के अग्निशमन अधिकारी सुशील कुमार, द्वितीय अधिकारी सुमित प्रताप सिंह, प्रयागराज के चालक छोटे लाल सरोज और फायरमैन इन्द्रजीत यादव, लखनऊ के चालक बृजेश कुमार और फायरमैन अमितेश शामिल हैं।

200 से अधिक जिंदगियां सुरक्षित निकालने वाले

अग्निशमन सेवा सप्ताह 2025 पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 40 अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजी-एफएस-सीडी एंड एचजी डिस्क व प्रशस्ति प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।समारोह में हाल ही में लोकबंधु अस्पताल अग्निकांड में अदम्य साहस दिखाकर 200 से अधिक जिंदगियां सुरक्षित निकालने वाले 64 अधिकारियों-कर्मचारियों को भी सराहा गया। वहीं महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन में अहम योगदान देने वाले मुख्य अग्निशमन अधिकारियों और विभागीय गौरव अंकुश मित्तल को विशेष सम्मान से नवाजा गया।

सभी अतिथियों और विभागीय कर्मियों का आभार व्यक्त किया

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल और अग्निशमन अधिकारी रामकुमार रावत ने सभी अतिथियों और विभागीय कर्मियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि फायर सर्विस हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए तत्पर रहेगी।फायर सर्विस विभाग लगातार तकनीकी उन्नति और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता के साथ जनजीवन की रक्षा कर रहा है। इस अवसर पर सम्मानित सभी अधिकारी-कर्मचारी न केवल विभाग के गौरव हैं बल्कि प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणा भी बने हुए हैं।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments