smupnews

नाबालिगों ने दी दो बड़ी चोरियों को अंजाम, पुलिस ने किया राजफाश

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के गाजीपुर थाना पुलिस ने इंदिरानगर और सुरेंद्र नगर में हुई चोरियों का सफल खुलासा करते हुए चार नाबालिग आरोपियों को संरक्षण में लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की लाइसेंसी पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस, नगदी व मोटरसाइकिल बरामद की है।

जेवरात चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी

12 अगस्त को सुरेंद्र नगर निवासी जगजीवन राम ने घर का ताला तोड़कर जेवरात चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं 16 अगस्त को इंदिरानगर स्थित सर्विलांस डिटेक्टिव एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस से लाइसेंसी पिस्टल, 12 कारतूस और नकदी चोरी की घटना सामने आई थी। दोनों मामलों में पुलिस ने अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने बताया कि चारों अभियुक्त नाबालिग

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी से पुलिस को अहम जानकारी मिली। 18 अगस्त को पॉलिटेक्निक चौराहे पर चार संदिग्ध युवक बाइक से भागने का प्रयास करते हुए पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उनकी तलाशी में जेवरात बेचकर प्राप्त 8100 नगद, चोरी की पिस्टल और अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि चारों अभियुक्त नाबालिग हैं जिन्हें संरक्षण में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी अन्य थानों से जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़े : यूपी पुलिस SI भर्ती : महिला अभ्यर्थियों को पिता पक्ष का जाति प्रमाणपत्र देना होगा

यह भी पढ़े :बेकाबू SUV ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 1 की मौत, कई घायल, चालक गिरफ्तार

यह भी पढ़े :टोयोटा फ्रेंचाइजी के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़े :विधायक पूजा पाल पर अभद्र टिप्पणी, उमेश यादव पर मुकदमा दर्ज

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *