smupnews

पत्नी पर ब्लेड से हमला कर पांच दिन तक बंधक बनाने वाला पति गिरफ्तार

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी में मलिहाबाद क्षेत्र में एक सनसनीखेज घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। ढकवा गांव की रहने वाली चांदनी ने अपने पति पिंकू पर जानलेवा हमला करने और कई दिनों तक बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है।

पति पिंकू ने पहले उन्हें बेरहमी से पीटा

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता चांदनी के अनुसार, चार अगस्त की रात करीब दस बजे किसी बात को लेकर हुए विवाद में पति पिंकू ने पहले उन्हें बेरहमी से पीटा और फिर गले पर ब्लेड से हमला किया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही

आरोप है कि शोर मचाने पर आरोपी ने उनका मुंह दबा दिया और स्थानीय डॉक्टर को बुलाकर गले के घाव पर टांके लगवाए। घटना के बाद पिंकू ने चांदनी को कमरे में बंद कर दिया और करीब पांच दिन तक बाहर नहीं निकलने दिया। आठ अगस्त की दोपहर किसी तरह मौका पाकर चांदनी कमरे से बाहर निकली और थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मामले की जांच की जा रही

इंस्पेक्टर मलिहाबाद सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया जाएगा।

यह भी पढ़े : यूपी के थानों में अवांछनीय तत्वों का प्रवेश पूरी तरह रोका जाए : डीजीपी

यह भी पढ़े : चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणी पदोन्नति का रास्ता साफ, पावर कारपोरेशन का बड़ा फैसला

यह भी पढ़े : महिला ग्राहक बनकर आई ज्वेलरी शॉप पर, सोने के झुमके लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद

सातवीं की छात्रा से गणित के शिक्षक ने की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़े : आज से तीन दिनों तक बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी महिलाएं,अपने साथ एक सहयात्री पर ले जा सकेंगी

यह भी पढ़े : जनता को साइबर अपराधों से बचाने की दिशा में यूपी पुलिस की नई पहल

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *