होमउप्र न्यूज़पूर्व विधायक के भांजे की मौत, चार दिन बाद कमरे से मिला...

पूर्व विधायक के भांजे की मौत, चार दिन बाद कमरे से मिला शव, मचा हड़कंप

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के गोमतीनगर क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान के कमरे से चार दिन पुराना शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान अतुल मणि त्रिपाठी (42 वर्ष) के रूप में हुई है, जो प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज विधानसभा से भाजपा के पूर्व विधायक रहे अभय कुमार के भांजे का निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

चार दिन तक कमरे में पड़ा रहा शव

पुलिस के मुताबिक अतुल विरामखंड-5 स्थित मकान के पहले तल पर रहते थे, जबकि उनकी मां सुधा भूतल पर रहती हैं। मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण मां को बेटे की मौत का पता ही नहीं चला। मंगलवार को दिल्ली में रहने वाली बहन गीतिका ने मां से फोन पर बातचीत के दौरान भाई के बारे में पूछा। संदेह होने पर जब गीतिका ने अपने मामा अभय कुमार को सूचना दी और उन्होंने पुलिस को खबर दी, तब सारा मामला सामने आया।

पुलिस ने मौके से किचन में खून से सना चाकू भी बरामद किया

गोमतीनगर पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर से तेज बदबू आ रही थी। भीतर बेड पर अतुल का शव पड़ा था, जो सड़ चुका था। मौके से किचन में खून से सना चाकू भी बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि अतुल ने हाथ की नस काटकर जान दी। शव पुराना होने से कलाई पर खून के धब्बे जम गए थे और उस पर कीड़े पड़ चुके थे।

पत्नी से विवाद के चलते दोनों अलग रह रहे थे

जानकारी के अनुसार अतुल ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी, लेकिन इस समय वह बेरोजगार थे। पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। पत्नी से कुछ समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते दोनों अलग रह रहे थे। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में वैवाहिक मनमुटाव की पुष्टि हुई है। हालांकि, मौत के पीछे की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।पुलिस को घर से अतुल का एक पालतु कुत्ता भी मिला, जिसकी देखभाल फिलहाल रिश्तेदार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : एक करोड़ की रिश्वत ठुकराकर ईमानदारी की मिसाल बने एसटीएफ इंस्पेक्टर यतीन्द्र शर्मा, जानिये पूरा मामला

यह भी पढ़े : यूपी में ट्रैफिक व्यवस्था होगी मजबूत, 5000 पुलिसकर्मी होंगे तैनात

यह भी पढ़े : लखनऊ-हरदोई हाईवे पर भीषण हादसा, रोडवेज बस टैंकर से टकराई , 12 यात्री घायल

यह भी पढ़े : बुलंदशहर : ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 8 श्रद्धालुओं की मौत, 50 घायल

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments