उप्र न्यूज़

70 वर्षीय बुजुर्ग ने 28 वर्षीय बहू से रचाई शादी, तस्वीरें वायरल

गोरखपुर में एक शादी ने लोगों को चौंका दिया। इसके पीछे वजह यह रही कि एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी ही 28 वर्षीय बहू से ब्याह रचा लिया। अब जब इसकी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई तो क्षेत्र में चर्चाा विषय बन गया है। यह कहानी बड़हलगंज थाने में चौकीदार के तौर पर काम करने वाले कैलाश यादव है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के छपिया उमराव गांव के रहने वाले कैलाश यादव (70 वर्ष) के बेटे की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उनकी पत्नी भी 12 साल पहले मर गई थी। बड़हलगंज थाने में चौकीदार कैलाश यादव विधवा बहू 28 वर्षीय पूजा के साथ रहते रहे हैं। कैलाश के 4 बच्चों में तीसरे नंबर के बेटे की पत्नी पूजा विधवा होने के बाद से ही अकेले ही रह रही थी।

कैलाश ने अपनी विधवा बहू पूजा की दूसरी शादी करवा दी, लेकिन शादी ज्यादा नहीं चली। इसके बाद वह घर लौट आई और अपने पूर्व पति के घर रहने लगी। कैलाश ने आस-पड़ोस या गांव में किसी को बताए बिना चुपचाप पूजा से शादी कर ली और फोटो वायरल होने के बाद लोगों को इस बारे में पता चला। इस शादी को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाएं हो रही हैं। इस बेमेल शादी को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button