होमउप्र न्यूज़इंद्रा नीलगिरी कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

इंद्रा नीलगिरी कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।  राजधानी के व्यस्त इलाके इंद्रा नीलगिरी कॉम्प्लेक्स, थाना गाजीपुर के अंतर्गत आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के बाहर AC यूनिट व मीटर बोर्ड में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की दुकानों तक फैल गई।

कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन इंदिरा नगर से दमकल अधिकारी (FSO) के नेतृत्व में गाड़ी संख्या 4130 व 5296 तत्काल मौके के लिए रवाना की गई। दमकल टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए तेजी से पंपिंग कर आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।दमकल टीम के घटनास्थल पर पहुंचने तक आग “दर्शित इंटरप्राइजेज” (AC शोरूम) की मुख्य रिटेल शॉप में फैल चुकी थी।साथ ही बगल की दुकान “डॉग एंड पेट क्लिनिक (दुकान संख्या 05)” भी इसकी चपेट में आ गई।इतना ही नहीं, ऊपर बने नक्षत्र अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 102 में स्थित अनुभूति शर्मा के ऑफिस के एक AC में भी आग लग गई, जिसे समय रहते बुझा लिया गया।

दमकल टीम की तत्परता से बड़ा हादसा होने से टला

अधिकारियों ने पुष्टि की कि इस पूरी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जो दमकल टीम की तत्परता का परिणाम है। यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता, तो यह हादसा जानलेवा हो सकता था क्योंकि यह कॉम्प्लेक्स रिहायशी व व्यवसायिक गतिविधियों से घना भरा हुआ है।फिलहाल आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि फायर विभाग द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी कुछ समय के लिए बाधित रही।

यह भी पढ़े : धर्मांतरण के काले कारोबार’ का हिसाब देगा नवीन रोहरा, ईडी की रिमांड शुरू

यह भी पढ़े : गांजा तस्करी गिरोह का सरगना लखनऊ से गिरफ्तार, 39.25 लाख का गांजा बरामद

यह भी पढ़े : झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, गंगा राम अस्पताल में ली अंतिम सांस

यह भी पढ़े : खाली प्लॉट में मिले तीन मासूमों के शव, गांव में मचा कोहराम, हत्या की आशंका

यह भी पढ़े : रक्षाबंधन पर सीएम योगी का तोहफा, महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments