होमउप्र न्यूज़इंदिरा नहर में नहाते समय 23 वर्षीय युवक डूबा, SDRF की मदद...

इंदिरा नहर में नहाते समय 23 वर्षीय युवक डूबा, SDRF की मदद से तलाश जारी

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।   राजधानी के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। कटरा बक्कास निवासी 23 वर्षीय शादाब इंदिरा नहर में नहाने के दौरान डूब गया। घटना के बाद से युवक की तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

गोसाईंगंज के अमेठी गांव का रहने वाला है युवक

बुधवार को एसडीआरएफ की टीम को भी खोज अभियान में लगाया जाएगा। जानकारी के अनुसार, शादाब मूल रूप से गोसाईंगंज के अमेठी गांव का रहने वाला था। उनके पिता अब्दुल हमीद की मृत्यु करीब 18 वर्ष पूर्व हो गई थी। इसके बाद शादाब अपनी मां सायरा बानो के साथ सुशांत गोल्फ सिटी स्थित अपने फूफा नूर मोहम्मद के घर कटरा बक्कास में रह रहा था।

परिजन हादसे के बाद से गमगीन

मंगलवार शाम करीब पांच बजे शादाब अपने कुछ दोस्तों के साथ नूरपुर बेहटा इलाके में प्लॉट देखने गया था। लौटते समय वह इंदिरा नहर के पास रुका और नहाने के लिए नहर में उतर गया। लेकिन तेज बहाव के कारण वह संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते पानी में डूब गया।मौके पर मौजूद दोस्तों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

युवक की सलामती की कर रहे दुआ

गोसाईंगंज थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शादाब की तलाश कराई, लेकिन शाम तक कोई सफलता नहीं मिली। इंस्पेक्टर बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि बुधवार सुबह एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाकर युवक की खोजबीन कराई जा रही है। परिजन हादसे के बाद से बेहद गमगीन हैं और युवक की सलामती की दुआ कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : धर्मांतरण के काले कारोबार’ का हिसाब देगा नवीन रोहरा, ईडी की रिमांड शुरू

यह भी पढ़े : गांजा तस्करी गिरोह का सरगना लखनऊ से गिरफ्तार, 39.25 लाख का गांजा बरामद

यह भी पढ़े : झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, गंगा राम अस्पताल में ली अंतिम सांस

यह भी पढ़े : खाली प्लॉट में मिले तीन मासूमों के शव, गांव में मचा कोहराम, हत्या की आशंका

यह भी पढ़े : रक्षाबंधन पर सीएम योगी का तोहफा, महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments