smupnews

लखनऊ में रहने वाले मनीष पर पुलिस ने की गैंगस्टर कार्रवाई ,सम्पत्ति कुर्क

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।यूपी के मथुरा जनपद के शहर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर मनीष प्रताप सिंह उर्फ मांगेराम की 11 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई शहर कोतवाली थाना पुलिस की अगुवाई में की गई है।शहर कोतवाल देवपाल सिंह ने बताया कि गैंगस्टर मनीष प्रताप सिंह पर जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत सम्पत्तिकुर्की की कार्यवाही की गई है।

आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

कार्यवाही के अंतर्गत आराेपित की रांची बांगर, कदम्ब बिहार स्थित 37.17 वर्ग मीटर का एक प्लॉट (कीमत 10.41 लाख) और एक सफेद वैगन आर कार (कीमत 70 हजार रुपये) शामिल हैं। यह कार्रवाई मुकदमा संख्या 179/2025 के अंतर्गत अमल में लाई गई। आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ के विभिन्न थानों में कुल 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज

काेतवाल का कहना है कि गैंगस्टर मनीष ने अपराध से अर्जित की गई अन्य संपत्तियों की भी जांच की जा रही है।गौरतलब हो कि लखनऊ का रहने वाला है गैंगस्टर आरोपित मनीष प्रताप सिंह मूल रूप से लखनऊ के पुराने किले का निवासी है।

विभिन्न थानों में कुल 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज

वर्तमान में वह मथुरा जिले के रिफाइनरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची बांगर टाउनशिप में रह रहा है। उसके खिलाफ मथुरा और लखनऊ के विभिन्न थानों में कुल 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों में धोखाधड़ी, जालसाजी, अवैध हथियार रखना, अपहरण, बलात्कार और पॉक्सो एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं।

यह भी पढ़े :गाजियाबाद में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, शादाब घायल

यह भी पढ़े : इस्लाम के लिए जान देने को तैयार थीं बहनें, एके-47 के साथ फोटो से खुला राज

यह भी पढ़े : पाकिस्तानी वीडियो के जरिए सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की साजिश नाकाम, तीन गिरफ्तार

यह भी पढ़े : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया पद से इस्तीफा

यह भी पढ़े : 69 की उम्र में जगदीश सिंह ने रचा इतिहास, वर्ल्ड पुलिस गेम्स में भारत के लिए जीते 9 मेडल

यह भी पढ़े : रंजिश में की गई युवक की हत्या, इंदिरानगर पुलिस ने 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़े : धान के खेत में सपा सांसद प्रिया सरोज, परंपरागत अंदाज में की रोपाई, वीडियो वायरल

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *