होमउप्र न्यूज़50 हजार का इनामी ठग मनोज कुमार भारती नई दिल्ली से गिरफ्तार

50 हजार का इनामी ठग मनोज कुमार भारती नई दिल्ली से गिरफ्तार

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । उत्तर प्रदेश एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पीलीभीत जनपद में दर्ज आधा दर्जन मुकदमों में वांछित और 50,000 का इनामी अभियुक्त मनोज कुमार भारती को एसटीएफ ने नई दिल्ली के बिंदापुर थाना क्षेत्र स्थित त्वमेव होटल से गिरफ्तार किया। आरोपी कई लोगों से फर्जी वीजा और विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी कर फरार था।

उत्तराखंड में भी एक होटल में करता था काम

एसटीएफ फील्ड इकाई बरेली की टीम को सूचना मिली थी कि मनोज कुमार दिल्ली में छिपा है। टीम ने घेराबंदी कर उसे होटल से दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले सितारगंज (उत्तराखंड) के एक होटल में काम करता था, जहां फ्लाई हाई कंपनी के मालिक से मुलाकात हुई।

मनोज से मुकेश बनकर दिल्ली में रहकर कर रहा था काम

फिर एक अन्य एजेंट सैय्यद अली के साथ मिलकर ‘वनवर्ड ओवरसीज’ नाम से पीलीभीत में फर्जी कार्यालय खोला और विदेश भेजने के नाम पर लोगों से पैसे ठगे।मनोज ने गिरफ्तारी से बचने के लिए नाम बदलकर “मुकेश” के नाम से दिल्ली में काम शुरू कर दिया था। फिलहाल उसे थाना अमरिया में दर्ज मुकदमे में दाखिल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : बंद घरों में दिन में करते थे रेकी, रात में करते थे चोरी, पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ा

यह भी पढ़े : एटीएस ने छांगुर के सहयोगी राजेश कुमार उपाध्याय को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़े: कानपुर में चाचा की पीट-पीटकर हत्या, भतीजा गिरफ्तार

यह भी पढ़े: ATM कार्ड स्वैप कर लोगों को ठगने वाला अंतरराज्यीय गिरोह एसटीएफ के हत्थे चढ़ा, सरगना सहित 5 गिरफ्तार

यह भी पढ़े: बड़ा बदलाव : लखनऊ में बदले गए कई थाना प्रभारी

यह भी पढ़े: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास ट्रक से अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments