एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । कभी मां के आंचल ने दुनिया से बचाया था, आज उसी मां को अपनों ने सड़क के किनारे तड़पने के लिए छोड़ दिया। यूपी की रामनगरी अयोध्या से आई यह तस्वीर न केवल दिल दहला देती है, बल्कि समाज के उस चेहरे को भी बेनकाब करती है, जहां रिश्ते सिर्फ नाम के रह गए हैं और संवेदनाएं दम तोड़ चुकी हैं।
बुजुर्ग महिला को सड़क के किनारे छोड़कर भागे परिजन
किशनदासपुर (कोतवाली नगर क्षेत्र) में एक बुजुर्ग महिला को देर रात अपनों ने ही एक ई-रिक्शा से लाकर सड़क किनारे छोड़ दिया। अंधेरे, ठंडी सड़क और तेज़ गाड़ियों की आवाज़ों के बीच वह बुजुर्ग मां एक उम्मीद के सहारे बैठी रही कि शायद कोई अपना लौट आएगा। लेकिन सुबह जब पुलिस को सूचना मिली, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।डायल 112 की टीम ने गुरुवार सुबह 9:30 बजे महिला को सड़क किनारे बेसुध अवस्था में पाया। तुरंत उन्हें अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी सांसे थम गईं।
दोषियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा हैएक ई-रिक्शा, उसमें बैठा एक पुरुष और दो महिलाएं। वही लोग थे जिन्होंने बुजुर्ग को रात के अंधेरे में छोड़ दिया था। पुलिस अब इन लोगों की पहचान में जुटी है। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के मुताबिक महिला की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। दोषियों की पहचान होते ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति दोबारा न हो।
यह भी पढ़े : सीजीएसटी की टीम ने ‘प्रकाश कुल्फी’ के कई ठिकानों पर की जांच, रही अफरा-तफरी
यह भी पढ़े :एटीएस अधिकारी बनकर रिटायर्ड बुजुर्ग को किया ‘डिजिटल अरेस्ट’, पांच लाख की ठगी
यह भी पढ़े :यूपी में 19 आईएएस अधिकारियों को मिली नई तैनाती, इशिता किशोर बरेली भेजी गईं
यह भी पढ़े :राजस्थान से बिहार तस्करी की जा रही 18 लाख की अंग्रेजी शराब लखनऊ में पकड़ी
यह भी पढ़े :लखनऊ में लिफ्ट देने के बहाने छात्रा से अभद्रता, प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार
यह भी पढ़े :Transfer of IPS and PPS:गोरखपुर डीआईजी समेत 5 अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल
यह भी पढ़े :ऑनलाइन सट्टेबाजी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वालों का भंडाफोड़, 15 आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़े :जनता को गालियां पड़ रही, आप कह रहे सब ठीक : ऊर्जा मंत्री एके शर्मा
