smupnews

अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में FIR की मांग, महिला सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने की तहरीर

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ सांसद डिंपल यादव पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने थाना गोमतीनगर, लखनऊ में एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिकायती पत्र दिया है। तहरीर में कहा गया है कि 26 जुलाई को एक निजी टीवी चैनल की डिबेट में मौलाना साजिद रशीदी ने डिंपल यादव के दिल्ली स्थित एक मस्जिद में जाने और उनके पहनावे को लेकर अमर्यादित, अशोभनीय व अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

जूही सिंह का कहना है कि यह टिप्पणी न केवल सांसद डिंपल यादव के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली है, बल्कि यह समस्त महिलाओं और नारी गरिमा का भी अपमान है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विवाद बढ़ने के बावजूद मौलाना साजिद रशीदी ने न तो अपने बयान को वापस लिया और न ही सार्वजनिक तौर पर क्षमा याचना की।इस मामले में उन्होंने संबंधित धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

गोंडा में भी सभा महिला सभा ने कोतवाली पहुंचकर दी तहरीर

इस प्रकार से गाेंडा में भी सपा की महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव प्रतिभा सिंह की अगुवाई में महिलाएं कोतवाली नगर पहुंची।महिलाओं ने अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिश रशीदी पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।तहरीर देने के बाद प्रतिभा सिंह ने कहा कि मौलाना साजिद रशीदी की सांसद डिंपल यादव पर की गई टिप्प्णी आपत्तिजनक और महिलाओं का अपमान है। हमने तहरीर दी है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। ये देश महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा।

जौनपुर में सपा महिला मोर्चा ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में सपा की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शर्मिला रमेश यादव के नेतृत्व में मंगलवार को सपा कार्यकतार्ओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन मैनपुरी की सांसद डिम्पल यादव पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में दिया गया। सपा कार्यकतार्ओं ने मांग की है कि मौलाना साजिद रशीदी के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए। साथ ही उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इससे समाज में यह सख्त संदेश जाएगा कि महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।इस अवसर पर तारा त्रिपाठी, राजकुमारी, सीमा यादव, नीरा यादव, पूनम यादव, सुशीला यादव, रेखा सिंह, सोनी यादव, शिवांगी यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : रहीमाबाद में बहन के सामने दबंगों ने की भाई की बेरहमी से हत्या

यह भी पढ़े : मड़ियांव पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद

यह भी पढ़े :लखनऊ में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, एक की मौत, दमकलकर्मियों ने दो की बचाई जान

यह भी पढ़े :यूपी सरकार ने 23 आईएएस का किया तबादला, गोरखपुर समेत 10 जिलाधिकारियों में फेरबदल

यह भी पढ़े :मुख्यमंत्री योगी को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *