उप्र न्यूज़देश प्रदेश

बाराबंकी में हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला महिला आरक्षी का शव, साथी सिपाही पर लगाया था दुष्कर्म का आराेप

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । लखनऊ से सटे बाराबंकी जनपद में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब मसौली थाना क्षेत्र के हाइवे किनारे एक महिला आरक्षी का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। वर्दी में मिली आरक्षी की लाश को देख प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका की पहचान सुलतानपुर निवासी विमलेश पाल (24), आरक्षी 2017 बैच के रूप में हुई है, जो इन दिनों रामनगर महादेवा में विशेष ड्यूटी पर तैनात थी। मौके पर पहुंचे आईजी अयोध्या रेंज व एसपी बाराबंकी ने जांच-पड़ताल कर फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य संकलित कराए।

विमलेश की ड्यूटी रामनगर महादेवा में लगी थी

पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि मसौली थाना क्षेत्र स्थित हाइवे के किनारे जिस महिला सिपाही का शव मिला है, उसकी पहचान सुलतानपुर निवासिनी विमलेश पाल (24) के रूप में हुई है। वह 2017 बैच की आरक्षी और उसकी तैनाती सुबेहा थाना में थी। इस समय उसकी विशेष ड्यूटी रामनगर महादेवा में लगी थी। बुधवार की सुबह महिला सिपाही की लाश हाइवे के किनारे वर्दी में मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फाेरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्र किया है।सिपाही के चेहरे को जलाया गया था। वह 4 दिन से लापता थी।

महिला ने साल 2024 में साथी सिपाही पर दुष्कर्म का लगाया था आरोप

आईजी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने निकलकर आई है कि महिला आरक्षी विमलेश की विभाग के ही एक सिपाही से बोलचाल थी। उसने वर्ष 2024 में बाराबंकी कोतवाली में साथी सिपाही पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान में महिला सिपाही ने स्वीकारा कि उसने कोर्ट मैरिज कर ली हैं, लिहाजा इस पर कोई कार्रवाई नहीं चाहती हैं।आईजी ने बताया कि जांच में पुलिस के हाथ जो साक्ष्य लगे हैं उससे यहां आशंका जताई जा रही है कि किसी खास मोटिव से महिला सिपाही की हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्ट भेजकर विमलेश के साथ रहने वाले ​सिपाही की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़े : रहीमाबाद में बहन के सामने दबंगों ने की भाई की बेरहमी से हत्या

यह भी पढ़े : मड़ियांव पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, लाखों के जेवरात बरामद

यह भी पढ़े :लखनऊ में दो ट्रकों की भीषण टक्कर, एक की मौत, दमकलकर्मियों ने दो की बचाई जान

यह भी पढ़े :यूपी सरकार ने 23 आईएएस का किया तबादला, गोरखपुर समेत 10 जिलाधिकारियों में फेरबदल

यह भी पढ़े :मुख्यमंत्री योगी को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button