होमउप्र न्यूज़नशे के खिलाफ एएनटीएफ ने निकाली जागरूकता साइकिल रैली

नशे के खिलाफ एएनटीएफ ने निकाली जागरूकता साइकिल रैली

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ।एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ द्वारा शनिवार को नशे के विरूद्ध जनमानस में जागरूकता फैलाने के लिए बड़ा इमामबाड़ा से होते हुये साइकिल रैली का आयोजन कर नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराया गया।भारत सरकार द्वारा नशे के विरूद्ध अभियान के अंतर्गत हर वर्ष 12-26 जून के मध्य नशा मुक्ति जन जागरूकता पखवाड़ा मनाया जाता है। डीजीपी राजीव कृष्ण द्वारा नशे के विरूद्ध एक राज्य व्यापी अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये।

कई क्षेत्रों से होते हुए इमामबाड़ा पर समाप्त हुई रैली

उक्त निर्देश के क्रम में आज पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ के कुशल निर्देशन में एएनटीएफ मुख्यालय व लखनऊ यूनिट के द्वारा जनता में नशे के विरूद्ध जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक साइकिल रैली आयोजित की गयी जो बड़े इमामबाड़ा से होते हुये चरक मेडिकल चौराहा, केजीएमयू मेडिकल कालेज चौराहा, केजीएमयू ट्रामा सेंटर व टीले वाली मस्जिद होते हुये इमामबाड़ा के पास सम्पन्न हुयी।

सीधे जनता को हैण्डबिल के माध्यम से किया जागरूक

एएनटीएफ के कर्मियों द्वारा सीधे जनता को हैण्डबिल के माध्यम से भी नशे के विरूद्ध जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार किया गया। पुलिस महानिदेशक यूपी द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के विभिन्न कार्यक्रम जिससे जनता को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराया जा सके, नियमित रूप से जारी रहेंगे।

यह भी पढ़े : यूपी पुलिस को मिलेगी नई ताकत, 60,244 नवचयनित आरक्षियों को गृहमंत्री के हाथों कल मिलेंगे नियुक्ति पत्र

यह भी पढ़े :राम-लक्ष्मण की जोड़ी टूटी, छोटे भाई की मौत का गम बड़ा भाई नहीं सह सका

यह भी पढ़े : फर्जी बीमा रैकेट का भंडाफोड़, आठ गिरफ्तार, नकली दस्तावेजों से करते थे क्लेम

यह भी पढ़े : सीएम योगी कल देंगे 60,244 आरक्षियों को नियुक्ति पत्र, आज शाम से ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था लागू

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments