smupnews
  • उप्र न्यूज़
  • देश प्रदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य

Type and hit Enter to search

उप्र न्यूज़देश प्रदेश

कौशांबी पुलिस मुठभेड़ में 4 करोड़ की लूट का मास्टरमाइंड ढेर

Meenakshi
मई 18, 2025 2 Mins Read
0 Comments

एसएमयूपीन्यूज,कौशांबी। यूपी के जनपद कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी संतोष उर्फ राजू मारा गया। यह बदमाश 15 मई को लगभग 4 करोड़ रुपये की कॉपर वायर लूट और ट्रेलर चालक की निर्मम हत्या के मामले में वांछित था।पुलिस अधीक्षक कौशांबी राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात को NH-2 पर ककोड़ा गांव के पास पुलिस टीम ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, जिस पर उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में संतोष उर्फ राजू पुत्र जयप्रकाश निवासी पोरई कला, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर को गोली लगी। घायलावस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़े : जौनपुर में पुलिस मुठभेड़: पशु तस्कर सलमान ढेर, हेड कांस्टेबल शहीद

बदमाशों ने 15 मई की रात एक ट्रेलर को लूट लिया था

संतोष उर्फ राजू ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर 15 मई की रात कोखराज थाना क्षेत्र में एक ट्रेलर को लूट लिया था, जिसमें गुजरात के वलसाड स्थित KMG वायर एंड केबल्स प्राइवेट लिमिटेड से 32 टन कॉपर वायर (रेलवे का कॉन्टैक्ट वायर) लदा था। माल की अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। लूट के दौरान ट्रेलर चालक सांवरमल मीणा, निवासी नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी के बाद से पुलिस की टीम इनकी तलाश कर रही थी।

यह भी पढ़े : चारबाग के मोहन होटल में भीषण आग, मचा हड़कंप

शातिर बदमाश सुनसान इलाकों में चालकों की हत्या कर गाड़ी लूट लेता था

पूछताछ में पता चला की शातिर अपराधी संतोष उर्फ राजू का अपराध करने का तरीका बेहद सुनियोजित था। वह अपने साथियों के साथ अलग-अलग शहरों के बाहरी क्षेत्रों में कीमती माल लदे ट्रकों की रेकी करता था और सुनसान इलाकों में चालकों की हत्या कर गाड़ी लूट लेता था। मुठभेड़ स्थल से लूटा गया 20 चक्का ट्रेलर, उसमें लदे 21 लकड़ी के बॉक्स में रखे कॉपर वायर, लूट में प्रयुक्त सफेद अर्टिगा कार, 32 बोर पिस्टल, मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, चार खोखा कारतूस और एक मिस फायर कारतूस बरामद किए गए हैं।फरार चल रहे दो अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़े : लखनऊ में महिला की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी

Tags:

#Artiaga car used in loot#Copper wire robbery#Highway crime crackdown#Highway robbery Uttar Pradesh#Hindi News#Kaushambi crime news#Kaushambi police encounter#KMG Wires and Cables loot#Kokrakj police firing#lucknow news#national news#NH-2 armed robbery#Notorious criminal shot dead#Santosh alias Raju killed#Santosh Raju encounter#Trailer loot case#Truck driver murder UP#Uttar Pradesh News#Uttar Pradesh police action#Vehicle hijack gang UP#₹4 crore copper wire loot

No Comment! Be the first one.

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent Posts

  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, 20 से अधिक घायल
  • वेनेजुएला में 7.5 तीव्रता के दो भूकंपों से भीषण तबाही, हजारों मौत की आशंका
  • वेनेजुएला में दो शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही, इमारतें ढहीं, राहत-बचाव अभियान तेज
  • कोचिंग अग्निकांड : “मेरा बेटा अपाहिज भी हो जाता तो उसे सीने से लगाकर रखती…”
  • बहराइच में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर असलम घायल, दो साथी फरार

Recent Comments

कोई टिप्पणी नही है।

All Right Reserved!