लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 14 आईएएस (IAS) और 6 पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस तबादले में चार जिलों – हरदोई, बलिया, महराजगंज और पीलीभीत के जिलाधिकारी (DM) बदले गए हैं। इसके साथ ही कई अफसरों को नए विभागों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
मुख्य सचिव से हटकर कृषि उत्पादन आयुक्त बने दीपक कुमार
वित्त, प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार को उनके वर्तमान पदों के साथ कृषि उत्पादन आयुक्त (APC) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अब तक यह प्रभार मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के पास था।
जिलाधिकारी स्तर के प्रमुख बदलाव
हरदोई के डीएम मंगला प्रसाद सिंह को बलिया का जिलाधिकारी बनाया गया है।
बलिया के डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार को संयुक्त प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) नियुक्त किया गया है।
महराजगंज के डीएम अनुनय झा को हरदोई का डीएम बनाया गया है।
अयोध्या के नगर आयुक्त व अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के सीईओ संतोष कुमार शर्मा को महराजगंज का डीएम बनाया गया है।
ज्ञानेंद्र सिंह (संयुक्त प्रबंध निदेशक, जल निगम) को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है।
पीलीभीत के डीएम संजय कुमार सिंह को विशेष सचिव संस्कृति विभाग और निदेशक धर्मार्थ कार्य बनाया गया है।
CDO और नगर आयुक्त स्तर पर फेरबदल
जयेंद्र कुमार, सीडीओ सिद्धार्थनगर को सीईओ, अयोध्या तीर्थ विकास परिषद व नगर आयुक्त अयोध्या नियुक्त किया गया।
मृणाली अविनाश जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट गोरखपुर को सीडीओ सिद्धार्थनगर बनाया गया।
कुलदीप मीणा, सीडीओ बुलंदशहर को उपाध्यक्ष, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण बनाया गया।
निशा, संयुक्त मजिस्ट्रेट मथुरा को सीडीओ बुलंदशहर की जिम्मेदारी दी गई।
प्रेरणा शर्मा, निदेशक सूडा को विशेष सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में स्थानांतरित किया गया।
अपूर्वा दुबे, उपाध्यक्ष अलीगढ़ विकास प्राधिकरण को निदेशक सूडा बनाया गया है।
6 PCS अधिकारियों के भी तबादले
प्रकाश चंद्र, एडीएम प्रोटोकॉल वाराणसी को एडीएम न्यायिक, हाथरस बनाया गया है।
शिव नारायण, एडीएम न्यायिक, हाथरस को एडीएम न्यायिक, बागपत भेजा गया।
विनीत कुमार सिंह, एडीएम वित्त गोरखपुर को एडीएम नगर, गाजियाबाद नियुक्त किया गया।
हिमांशु वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर को एडीएम वित्त एवं राजस्व, गोरखपुर बनाया गया।
उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसडीएम संतकबीरनगर को नगर मजिस्ट्रेट, गोरखपुर का पद मिला।
अलंकार अग्निहोत्री, सहायक नगर आयुक्त लखनऊ को नगर मजिस्ट्रेट, बरेली भेजा गया।









