उप्र न्यूज़

गोमतीनगर में पुलिस मुठभेड़, शातिर चैन स्नैचर घायल, साथी फरार

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । राजधानी के थाना गोमतीनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान शिवम गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता निवासी जनपद लखीमपुर के रूप में हुई है।

दो चैन लूट की घटनाओं को हाल में दिया था अंजाम

दरअसल, बीते 31 अक्टूबर को गोमतीनगर निवासी राज ठाकुर से और 2 नवम्बर को संदीप कलवार से रात के समय बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने गले की चेन लूट ली थी। दोनों घटनाओं में थाना गोमतीनगर पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू की थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीम को भी अनावरण में लगाया गया था।

पुलिस ने रोका तो शुरू कर दी फायरिंग

शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि वही बदमाश गोमतीनगर क्षेत्र में दोबारा लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी की तो दयाल चौराहे के पास एक बिना नंबर की पल्सर बाइक पर दो युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर गया।

घायल बदमाश के कब्जे से लूटी चेन व मोबाइल बरामद

घायल बदमाश शिवम गुप्ता के कब्जे से लूटी गई चैन, मोबाइल, नकदी, एक तमंचा, जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में पता चला कि उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत लगभग एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा है और उसके फरार साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़े : बुलेट सवार दाे छात्र बस से टकराए, एक की माैत, दूसरा घायल

यह भी पढ़े : नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत, डॉक्टर बनने का था सपना

यह भी पढ़े : अब हर पेट्रोल पंप और वाहन शोरूम पर होगी कड़ी निगरानी, लखनऊ पुलिस ने बनाई कार्ययोजना

यह भी पढ़े : इंस्टाग्राम की दोस्ती छात्रा पर पड़ी भारी, दो दिन तक होटल में दरिंदों ने किया गैंगरेप

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button