उप्र न्यूज़

दूल्हे का रंग काला देख दुल्हन ने ऐसा कदम उठाया कि देखकर लोग रह गए दंग

भदोही। शहर से सटे एक गांव में रविवार की रात दूल्हे का रंग काला देखकर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। रात भर चली पंचायत के बाद मामला कोतवाली में पहुंचा। जहां पर पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह कराकर मामले का पटाक्षेप किया। जौनपुर जिले के एक गांव से बारात शहर से सटे एक गांव में रविवार को आई थी। बारातियों और घरातियों ने जमकर स्वागत किया। द्वारचार की रस्म भी अदा भी की गई।

देर रात जयमाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां स्टेज पर आने के बाद दुल्हन की नजर दूल्हे पर पड़ी तो वह भड़क ग‌ई। लड़का काला होने के कारण उसने शादी से इन्कार कर दिया। उसका कहना था कि उसे दूल्हे के बारे में अंधेरे में रखा गया था। उसके बाद बारातियों ने वहां से हटना शुरू कर दिया। देर रात तक चली पंचायत के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने मामले का पटाक्षेप किया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button