होमउप्र न्यूज़गणतंत्र दिवस पर हर जगह हो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : डीजीपी

गणतंत्र दिवस पर हर जगह हो सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : डीजीपी

लखनऊ । पुलिस महानिदेशक यूपी प्रशान्त कुमार द्वारा समस्त जोनल अपर पुलिस महानिदेशक,पुलिस आयुक्त, परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक,पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,पुलिस अधीक्षक प्रभारी जनपद, पुलिस अधीक्षक रेलवे यूपी एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण को गणतंत्र दिवस एवं महाकुम्भ-2025 के दृष्टिगत उच्च स्तर की सतर्कता व सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में मुख्यतः निम्न बिन्दुओं पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिये गये है।

सीसीटीवी कैमरों को रखा जाए सक्रिय

डीजीपी का निर्देश है कि गणतंत्र दिवस एवं महाकुम्भ-2025 के दृष्टिगत प्रदेश एवं जनपदों के समस्त प्रवेश द्वारों पर निरन्तर प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित की जाये। अन्तर जनपदीय व अन्तः जनपदीय चेक पोस्ट एवं बैरियर डियूटी को सतर्क व समुचित ब्रीफ किया जाए। समस्त सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील कर लिया जाये।गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समस्त महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, आयोजनों यथा तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी, झॉकी आदि के आयोजकों से पूर्व से ही वार्ता कर भीड़ का आंकलन कर तदनुसार उन्हें सूचीबद्ध कर पर्याप्त सुरक्षा/यातायात व्यवस्था की जाय।

होटलों और धार्मिक स्थलों की कराई जाए चेकिंग

तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी, झॉकी आदि कार्यक्रम स्थलों पर विशेष सुरक्षा प्रबन्ध किये जायें। मार्ग में पड़ने वाली इमारतों पर आवश्यकतानुसार रूफ-टाप ड्यिटी लगायी जाये तथा सुरक्षा कर्मियों को ड्यिटी लगाने से पूर्व विधिवत ब्रीफ कर दिया जाये।रेलवे स्टेशन/मेट्रो स्टेशन/बस स्टेशन/एयरपोर्ट, सिनेमाहाल, मल्टीप्लेक्स, मनोरंजन के स्थल शॉपिंग मॉल, होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस/भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं धार्मिक स्थलों पर विशेष रूप से सुरक्षा प्रबन्ध किये जाये तथा एण्टी सेबोटॉज चेकिंग करायी जाये।

सड़क एवं हवाई आवागमन पर विशेष सतर्कता

प्रदेश के सीमावर्ती जनपदों के मार्गों पर सुरक्षा के दृष्टिगत रेल, सड़क एवं हवाई आवागमन पर विशेष सतर्कता बरती जाए। अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं पर गतिविधियों की निरन्तर निगरानी की जाये तथा बार्डर पर तैनात सुरक्षा बलो के साथ समन्वय बनाये रखा जाये।माइक्रोलाइट एयर काफ्ट, पैराग्लाइडर, हैंगग्लाइडर, ड्रोन्स एवं अन्य मानव रहित विमानों की उड़ानों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। नियमों एवं मानको के विपरीत इनकी उड़ान प्रतिबन्धित की जाये।

भ्रामक पोस्ट का तत्काल संज्ञान लेकर वैधानिक कार्रवाई की जाए

जनपदीय अभिसूचना तन्त्र को सक्रिय रखा जाय तथा छोटी सी छोटी लाभप्रद सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही की जाये। प्रतिबन्धित संगठनों तथा आतंकवादी संगठनों से सम्बन्धित प्रत्येक गतिविधियों पर गहन निगरानी रखते हुये प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। कमिश्नरेट/जनपदों की सोशल मीडिया टीम चौबीस घंटे सक्रिय रहकर मीडिया के प्रत्येक प्लेटफार्मो पर निगरानी रखते हुये मुख्यालय की सोशल मीडया टीम से समन्वय रखकर आपत्ति जनक एवं भ्रामक पोस्ट का तत्काल संज्ञान लेकर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की आकस्मिक चेकिंग हो

अवैध शस्त्रों व कारतूसों एवं विस्फोटक पदार्थों आदि की तस्करी रोकने एवं संदिग्ध व्यक्तियों के आवागमन पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु स्थायी चेक पोस्ट के अतिरिक्त अस्थायी चेक पोस्ट लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की आकस्मिक चेकिंग करायी जाए।समस्त जनपद/कमिश्नरेट में नियमित रूप से प्रातःकालीन पोस्टर पार्टी का गठन कर चेकिंग सुनिश्चित की जाये।

पुलिस बल को समुचित ब्रीफ करते हुए उच्च सतर्कता रखी जाए

गणतंत्र दिवस के आयोजनो की अचूक सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं पुलिस बल को समुचित ब्रीफ करते हुए उच्च सतर्कता रखी जाए। इस सम्बन्ध में नियमित चेकिंग, प्रभावी फुट पेट्रोलिंग एवं अधिक से अधिक बल के साथ फ्लैग मार्च किया जाये।महाकुम्भ-2025 के अन्य अमृत स्नानों के दृष्टिगत पूर्व में दिये गये निर्देशों के क्रम में श्रद्धालुओं के आवागमन के मार्गों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments