होमउप्र न्यूज़मिल्कीपुर उपचुनाव देश के उपचुनावों के इतिहास का सबसे बड़ा चुनाव होगा...

मिल्कीपुर उपचुनाव देश के उपचुनावों के इतिहास का सबसे बड़ा चुनाव होगा : अखिलेश

लखनऊ। उपचुनाव मिल्कीपुर सीट को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मिल्कीपुर में कोई व्यक्ति नहीं, पीडीए का प्रतिनिधि लड़ रहा है मिल्कीपुर उपचुनाव देश के उपचुनावों के इतिहास का सबसे बड़ा चुनाव होगा।

हम दुनिया के बड़े विद्वानों को आमंत्रित करते हैं :सपा प्रमुख

अखिलेश यादव ने कहा कि हम चाहते हैं कि दुनियाभर के जो जर्नलिस्ट हैं वो इस चुनाव को देखने-समझने-कवर करने आए। इस चुनाव की केस स्टडी करने के लिए हम दुनिया के बड़े विद्वानों को आमंत्रित करते हैं। हम चाहते हैं कि उप्र की सरकार इस उपचुनाव को ‘पारदर्शी चुनाव का उदाहरण’ बनाए और वो भी सबको आमंत्रित करे।

चुनाव पीडीए बनाम भाजपा के भ्रष्ट तंत्र के बीच का मुक़ाबला

उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर का चुनाव पीडीए बनाम भाजपा के भ्रष्ट तंत्र के बीच का मुक़ाबला है। भाजपा भीतरघात से पहले ही कमज़ोर पड़ गयी है। भाजपा को हराने के लिए किसान, महिला और युवा तैयार बैठे हैं। मिल्कीपुर के चुनाव का रिज़ल्ट एक बड़ा संदेश देकर जाएगा। इस चुनाव के बाद भाजपा का ये भ्रम टूट जाएगा कि कुछ लोग हमेशा उन्हीं को वोट देते हैं। मिल्कीपुर में पीडीए का सौहार्द जीतेगा और साम्प्रदायिक राजनीति हारेगी।

सरकार जानबूझकर कर जमीन छीन रही

उन्होंने कहा कि अयोध्या से किसानों का सब कुछ छीना जा रहा है। सरकार जानबूझकर कर जमीन छीन रही है। किसान विकास के खिलाफ नहीं है क्योंकि वो भी विकास में भागीदार बनना चाहते हैं। किसानों को बाजार भाव से मुआवजा मिलना चाहिए। हम किसानों के आभारी हैं जब अधिकारी डराने में लगे हैं उस दौर में भी वो सपा के पास आए हैं।

सपा की सरकार बनी बाजार भाव से मुआवजा दिया जाएगा

जिस तरह से सरकार काम कर रहे है भाजपा के लोग भी जानते हैं कि बीजेपी उनकी भी सगी नहीं है। अयोध्या में दुनिया भर के लोगों को आस्था है लेकिन लोगों उजाड़ा नहीं जाना चाहिए। सर्किल रेट को छह गुना बढ़ाकर किसानों को मुआवजा दिया जाना चाहिए। अगर भाजपा सरकार ने नहीं दिया तो जब भी सपा की सरकार बनी बाजार भाव से मुआवजा दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments