होमउप्र न्यूज़महाकुंभ भगदड़ में बलिया की मां-बेटी समेत 4 की मौत, गांव में...

महाकुंभ भगदड़ में बलिया की मां-बेटी समेत 4 की मौत, गांव में शोक की लहर

संजीव सिंह बलिया। महाकुंभ में मची भगदड़ के दौरान बलिया जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की मां-बेटी सहित चार लोगों की मौत हो गई है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजन प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।

जानकारी मिलते ही मृतकों के घर जुटीं ग्रामीणों की भीड़

नगरा थाना के चचया गांव की दो महिलाओं की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। मृतकों की पहचान रिंकी सिंह (35) पत्नी छट्ठू सिंह एवं मीरा देवी (50) पत्नी बालजीत सिंह के रूप हुई। दोनों गांव में पड़ोसी थीं और साथ में ही महाकुंभ स्नान के लिए गई थीं। मौत की पुष्टि परिजनों ने की है। बुधवार की सुबह करीब 3 बजे परिजनों को घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद से ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया। मृत महिलाओं के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

वहीं, फेफना थाना के नसीराबाद गांव निवासी रीना देवी (36), बेटी रोशनी पटेल (8) की महाकुंभ में मची भगदड़ में मौत हो गई है। इसकी पुष्टि रीना के पति दिनेश पटेल ने की है। दिनेश पटेल ने मोबाइल फोन पर घटना की सूचना परिजनों को दी और बताया कि यहां से शव लाने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। घटना की खबर लगते ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के सदस्य घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments