smupnews
  • उप्र न्यूज़
  • देश प्रदेश
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य

Type and hit Enter to search

उप्र न्यूज़देश प्रदेशराजनीति

लखनऊ में बैंक से चोरी करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर

Meenakshi
दिसम्बर 24, 2024 3 Mins Read
0 Comments

लखनऊ/गाजीपुर। गाजीपुर के गहमर थाना अंतर्गत बिहार बॉर्डर पर मंगलवार को हुई पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया। यह अपराधी बीते दिनों लखनऊ के इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकर में हुई नकबजनी घटना में वांछित था। इससे पहले चिनहट इलाके में हुई पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया है।पुलिस अधीक्षक ई राजा ने बताया कि ग़ाज़ीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान बारा चौकी इंचार्ज मय हमराह द्वारा एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को मुंह बांध कर आते देख रोकने का प्रयास किया गया।

पुलिस टीम पर बाइक चढ़ाने का किया प्रयास

बाइक सवार तेज गति से पुलिस टीम पर मोटरसाइकिल चढ़ाने का प्रयास करते हुए बिहार बार्डर की ओर भागने लगे। इसके पश्चात चौकी इंचार्ज ने पूर्व से ही बिहार बार्डर पर स्वाट, सर्विलांस व प्रभारी निरीक्षक गहमर मौजूद को जरिए फोन पर सूचना देते हुए पीछा किया। इस सूचना पर टीमों ने बाइक सवार संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी की। वापस पुनः मोटरसाइकिल मोड़ कर कुतुबपुर पुराने बंद पड़े खंडहर ढाबे की ओर तेज गति से भागने का प्रयास किए। आगे रास्ता न होने पर दोनों व्यक्तियों ने गाड़ी छोड़कर पुलिस टीम पर फायर शुरू कर दिया। इस पर पुलिस टीम ने अपना आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला

गोली से एक बदमाश घायल हो गया। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भदौरा लेकर पहुंचे। डॉक्टरों नेउसे मृत्य घोषित कर दिया। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट टीम व उच्च अधिकारी मौजूद रहे। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मृतक की पहचान सन्नीदयाल पुत्र नंदलाल निवासी अमलिया थाना असरगंज जनपद मुंगेर प्रदेश बिहार के रूप में हुई है।

लखनऊ के किसान पथ पर हुई मुठभेड़

लखनऊ पुलिस की सोमवार की देर रात को बैंक चोरी मामले में कार सवार बदमाश बिहार के असरगंज निवासी सोबिंद कुमार और एक साथी से मुठभेड़ हुई। सोबिंद के पेट में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि मौके से उसका एक साथी भाग निकला। घायल बदमाश सोबिंद को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस फरार साथी की तलाश कर रही है।

शनिवार की रात बैंक में चारी की घटना का दिया था अंजाम

चिनहट थाना क्षेत्र में संचालित इंडियन ओवरसीज बैंक के कर्मी शनिवार काे काम खत्म करके चले गये। इसके बाद देर रात लुटेराें ने बैंक में लूट की घटना काे अंजाम दे दिये। हैरानी की बात है कि बैंक में लगा अर्लाम भी धाे दे गया और लुटेरे आसानी से बैंक के पीछे खाली पड़े प्लाट से बैंक की दीवार काटकर घुस गये।

यही नहीं पुलिस काे भी कई घंटाें तक भनक नहीं लगी और रविवार काे जब स्थानीय लाेगाें ने दीवार कटी हुई देखा तब पुलिस काे जानकारी हाे सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस और बैंक कर्मी जांच कर रहे हैं कि लुटेरे क्या क्या लूट ले गये हैं। इसके साथ ही पुलिस ने बैंक के पास लगे सीसीटीवी कैमरों एवं मार्गों पर सघन जांच शुरू कर दी है।

चिनहट में मटियारी मार्ग पर इंडियन ओवरसीज बैंक में हुई थी घटना

चिनहट थाना के निरीक्षक भरत पाठक ने बताया कि चिनहट में मटियारी मार्ग पर इंडियन ओवरसीज बैंक में घटना हुई है। बैंक की तरह से ​कितना कैश या ज्वेलरी लूट में गया है, इसकी जानकारी लिखित में मांगी गयी है। उन्होंने बताया कि अभी तक की जानकारी में बैंक के पीछे की दीवार में सेंधमारी अर्थात उसे काटकर चार लुटेरे अंदर घुसे और उन्होंने लॉकर काटे एवं उसमें रखी ज्वेलरी इत्यादि की लूट की।

समूचे घटना के वक्त बैंक में अलार्म सिस्टम को भी उन्होंने ध्वस्त कर दिया है। दीवार के पीछे एक खाली प्लॉट है और देर रात अर्थात शनिवार की रात में ये घटना हुई सामने आयी रविवार को लोगों ने दीवार कटी देखी तो वे घबराये एवं पुलिस को सूचना दी। पुलिस की एक टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी और इसी के बाद से एक बदमाश को पुलिस पकड़ने में सफल रही।

Tags:

#Banaras#Bank thief#Bihar border#Encounter in Ghazipur#Ghazipur#Indian Overseas Bank#Locker theft#Lucknow#lucknow bank robbery#Lucknow crime news#Nakbajani#Police attack in Ghazipur#Two miscreants killed in encounter#Uttar Pradesh Police

No Comment! Be the first one.

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent Posts

  • बेनियाबाग हरिजन बस्ती में सो रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या, बेटे के पास ही लेटा था
  • अमावस्या पर चित्रकूट जा रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन से भिड़ी बाइक
  • श्रीराम मंदिर चंदा गबन मामला: रकम बरामद, संदिग्ध भी पकड़े गए, फिर एफआईआर क्यों नहीं, उठ रहे बड़े सवाल
  • 107 दिन की जंग के बाद शांति की राह! अमेरिका-ईरान समझौते से खुल सकता है होर्मुज, भारत को कितनी राहत?
  • पूर्व विधायक के बेटे ने पत्नी को गोली मार खुद भी दी जान

Recent Comments

कोई टिप्पणी नही है।

All Right Reserved!