होम उप्र न्यूज़ सपा के कार्यकर्ता ही अखिलेश को हराएंगे चुनाव : भूपेंद्र चौधरी

सपा के कार्यकर्ता ही अखिलेश को हराएंगे चुनाव : भूपेंद्र चौधरी

0
18

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट पर हमला करते हुए कहा कि जो प्रदेश की जनता के बीच ही नहीं जाते हैं, उन्हें भला कैसे उत्तम उत्तर प्रदेश की उपलब्धि के बारे में पता चलेगा। जिन्हें विदेश घूमने से ही फुर्सत नहीं है तो प्रदेश में क्या हो रहा है, उन्हें कैसे पता चलेगा।

भाजपा उपचुनाव की सारी नौ की नौ सीटें जीत रही

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा उपचुनाव की सारी नौ की नौ सीटें जीत रही है। प्रदेश की जनता ने भाजपा प्रत्याशी को चुनाव से पहले ही जीत का सेहरा पहना दिया है। सपा प्रमुख को अगर ये देखना है तो उन्हें जनता के बीच जाना पड़ेगा, लेकिन उनके पास परिवारवाद के अलावा किसी के लिए समय नहीं है।प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश यादव पर करारा हमला करते हुए कहा कि जो जनता के बीच नहीं जाता, वही असली डरा हुआ इंसान है। क्योंकि वह जनता के सवालों के जवाब नहीं दे सकता।

सपा प्रमुख को उनके ही कार्यकर्ता चुनाव हराएंगे

अखिलेश यादव जानते हैं कि वह जनता के बीच जाएंगे तो उन्हें उनकी पार्टी के नेताओं द्वारा किये जा रहे कुकृत्यों का जवाब उन्हें जनता को देना होगा, जो उनके पास नहीं है।इस उपचुनाव मेें सपा प्रमुख को उनके ही कार्यकर्ता चुनाव हराएंगे। वह इस बार लगातार उनकी अनदेखी का हिसाब करेंगे।

जनता भी सपाई गुंडों को जवाब देने के लिए बेताब है। वह वोट के जरिये समाजवादी पार्टी से हिसाब चुकता करेगी। सपा के कार्यकर्ता प्रदेश की बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। भाजपा सरकार बेटियों की सुरक्षा के लिए पूरी दृढ़ता से काम कर रही है। इसे जनता बखूबी जानती है।