उप्र न्यूज़

व्यापार मंडल के व्यापारियों ने विधायक का मनाया जन्मदिन

प्रयागराज। शहर उत्तरी के विधायक इंजीनियर हर्ष वाजपेई के जन्मदिन समारोह में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर पुष्पगुच्छ देकर, केक काटा । सभी व्यापारियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की। विधायक को हमेशा से व्यापारियों का शुभचिंतक और सहयोगी बताया ।

इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रभारी विपिन गुप्ता, जिलाध्यक्ष लालू मित्तल, महानगर अध्यक्ष नीरज जायसवाल ,महामंत्री पवन जी श्रीवास्तव, महिला मंडल की अध्यक्ष स्वाती निरखी, भावना गौड़, अनिल गुप्ता ,आशुतोष, पंकज जयसवाल, सौरभ जयसवाल, लॉरेंस , रमन गुप्ता जय हिंद उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्वाति ने खूबसूरत गीत के माध्यम से सभी पदाधिकारियों के साथ गीत गाया और जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की। विधायक हर्षवर्धन वाजपेई ने सभी के प्रति अपना आभार प्रकट किया और व्यापार मंडल को धन्यवाद दिया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button