होमउप्र न्यूज़राज्यपाल ने रन फॉर यूनिटी रैली को रवाना किया

राज्यपाल ने रन फॉर यूनिटी रैली को रवाना किया

लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर राज भवन के बड़े लॉन में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर एकता दिवस के रूप में राज्यपाल ने राजभवन से “रन फॉर यूनिटी“ रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगाें ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

राजभवन स्कूल के बच्चों ने बड़ी संख्या में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया

यह रैली राजभवन के बड़े लॉन से शुरू होकर राजभवन गेट नंबर दो, अटल चौराहा होते हुए, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा से बापू भवन चौराहा होते हुए राजभवन गेट नंबर 8 से प्रवेश कर राजभवन परिसर में संपन्न हुई।एकता दौड़ में अपर मुख्य सचिव राज्यपाल डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय, एकेटीयू के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय, राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी, विश्वविद्यालय के अध्यापकगण, छात्र-छात्राएं व राजभवन स्कूल के बच्चों ने बड़ी संख्या में उत्साह और देशप्रेम के उद्घोष के साथ प्रतिभाग किया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments