उप्र न्यूज़देश प्रदेशराजनीति

आक्रोशित ग्रामीणों ने घुमंतू जानवरों को तहसील में घेरकर किया बंद, देखते रह गए अधिकारी, जानिये कहां का मामला

उत्तर प्रदेश में घुमंतू जानवरों से हर कोई परेशान है। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हो रही है। क्योंकि घुमंतू जानवर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। जिसके चलते आक्रोशित किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी के तहत सोमवार को फर्रुखाबाद में ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे दिया और तहसील परिसर में पांच सौ से ज्यादा घुमंतू जानवरों को बंद कर दिया। इस दौरान उप जिलाधिकारी देखते ही रह गए और किसानों ने घुमंतू जानवरों को अंदर बंद करके बाहर से गेट भी लगा दिया है।

जिलाधिकारी से शिकायत करने के बाद कार्रवाई न होने पर भड़के ग्रामीण

आपको बता दें कि जब किसानों से बात की तो उन्होंने बताया है कि हमारी गेहूं की फसल मवेशी उजाड़ रही थी। किसानों कहा कि इस संबंध में जिलाधिकारी संजय सिंह को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की थी तो उन्होंने कहा था कि जल्द ही बेसहारा जानवरों को पकड़कर गौशाला में भेजा जाएगा। इसके बाद भी उन्हें कोई भी पकड़ने के लिए नहीं आया।

इन गांव के ग्रामीणों ने गायों को पकड़कर तहसील में किया बंद

जनपद फर्रुखाबाद के गांव नगला,हुसा, आसमपुर, बली पट्टी, रानी गांव, अमृतपुर, ताजपुर, नयागांव, हरिहरपुर, भाऊपुर चौरासी के इधर से आने वाली गायों को काश्तकारों ने पकड़कर तहसील में बंद कर दी हैं । इसके बाद उपजिलाधिकारी पदम सिंह को भी अवगत करा दिया गया है कि गाय तहसील प्रांगण में बंद हैं। साथ ही ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को भी फोन करके इसकी सूचना दे दी। चौकी इंचार्ज अमित शर्मा के द्वारा खंड विकास अधिकारी कौशल कुमार गुप्ता को भी जानकारी दे दी है कि ग्रामीणों द्वारा तहसील प्रांगण में गाय बंद कर दी हैं तो उन्होंने बताया है कि जल्द में पहुंच रहा हूं।

यह पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा

ग्रामीण नीरज कुमार, श्याम सिंह, महेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, श्याम मोहन ,राम मोहन, राम तीरथ, प्रमोद, मानसिंह, बलराम, राम नरेश, दिनेश, मिथुन, धीरेंद्र, बृजकिशोर, रामसागर, शेर बहादुर, रामदीन आदि ग्रामीणों ने बताया कि जानकारी मिलने पर चौकी इंचार्ज अमित शर्मा, एसआई प्रेम शंकर, एसआई कमलेश राजपूत ,थाना पुलिसबल के साथ पहुंचे और तहसील गेट पर सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम करने लगे तो कुछ गायों को रोका लेकिन ग्रामीणों नहीं रुके और गायों को अंदर कर दी । यह पूरा मामला जनपद में चर्चा का विषय बना रहा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button