smupnews

सहारनपुर में एएनटीएफ की बड़ी सफलता, 1.40 करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) सहारनपुर ने नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार करते हुए एक सक्रिय तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 713 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन पाउडर बरामद किया गया, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ 40 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने एक मोबाइल फोन और 1180 रुपये नकद भी जब्त किए हैं।

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उत्तर प्रदेश, एडीजी कानून-व्यवस्था और एडीजी अपराध के दिशा-निर्देशों पर की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान तसव्वर पुत्र हारुन (21 वर्ष), निवासी ग्राम घाटमपुर थाना नकुड, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे थाना नानौता क्षेत्र में शामली-नानौता हाईवे से बूंदूगढ़-गंगोह मार्ग स्थित पुलिया के पास से दबोचा।

बरेली से लाया था स्मैक, सप्लाई से पहले धर दबोचा गया

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसे बरेली भेजा गया था। वहां झुमका चौराहा पर एक व्यक्ति ने उससे पैसों का पैकेट लिया और बदले में स्मैक का पैकेट थमाया। वह नानौता लौटकर माल सप्लाई करने की फिराक में था, लेकिन एएनटीएफ टीम ने उसे पहले ही पकड़ लिया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

मामले में थाना नानौता पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अश्वनी कुमार, आरक्षी शिवम चौधरी, सूरज देशवाल और नगेंद्र यादव शामिल रहे। एएनटीएफ की इस कामयाबी से क्षेत्र में फैले नशे के नेटवर्क को तगड़ा झटका लगा है।

यह भी पढ़े : मिशन शक्ति 5 के तहत महिला पुलिस की प्रदेशव्यापी बाइक रैली

यह भी पढ़े : बिहार से आए दो तस्कर गोरखपुर में गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा बरामद

यह भी पढ़े :मुनीम ने खुद रची 5 लाख की लूट की कहानी, पुलिस ने खोला राज

यह भी पढ़े :23 दिन बाद भी लापता टेलीकॉलर साक्षी का नहीं मिला सुराग, परिजन परेशान

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *