होमउप्र न्यूज़Lucknow news : समाजवादी पार्टी मुख्यालाय के बाहर महिला ने खाया जहर

Lucknow news : समाजवादी पार्टी मुख्यालाय के बाहर महिला ने खाया जहर

लखनऊ। गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी मुख्यालय के बाहर एक महिला ने जहर खा लिया है। पुलिस ने उसे पकड़ा और जानकारी होने पर उसको सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

प्रारांभिक जानकारी के मुताबिक, जहर खाने वाली महिला का नाम उपमा, जो कानपुर की निवासी है। शुक्रवार की दोपहर को महिला संदिग्ध हालत में दिखी तो महिला पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। वह हजरतगंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान जानकारी हुई कि महिला ने जहरीला पदार्थ खाया है। आनन—फानन में महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब उससे यह पूछताछ कर रही है कि किस वजह से उसने जहर खाया है। लेकिन वह अभी कुछ बताने को राजी नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

इंस्पेक्टर गौतमपल्ली के मुताबिक, पीड़िता ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा कल्याणपुर में दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था। मामले की चार्जशीट एक साल पहले दाखिल की गई थी। आरोपी जमानत पर रिहा चल रहा है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के खिलाफ की गई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है।

अनाथालय से 9 किशोरियां बाथरूम की खिड़की काटकर भागीं

लखनऊ के अलीगंज के सेक्टर-आई स्थित श्रीराम औद्योगिक अनाथालय से शुक्रवार तड़के 9 किशोरियां बाथरूम की खिड़की काटकर भाग निकलीं। पुलिस ने किसी तरह सीसीटीवी कैमरों की मदद से दो किशोरियों को बरामद किया जबकि सात का पता नहीं चल सका है। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में लगी हैं। इस संबंध में अलीगंज थाने में केस भी दर्ज किया गया है।

एसीपी अलीगंज व्रज नारायण सिंह ने बताया कि सेक्टर आई गोयल चौकी के पास श्रीराम औद्योगिक अनाथालय है। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे के आसपास इस अनाथालय में रहने वाली 9 किशोरियां बाथरूम में लगी लकड़ी की खिड़की काटकर भाग निकलीं। अनाथालय शासन ने सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किया और फुटेज की मदद से दो किशोरियों को पुरनिया पुल के पास से सकुशल बरामद किया। वहीं, सात किशोरियों का पता नहीं चल सका है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments