होमउप्र न्यूज़लखनऊ किसान पथ पर बेकाबू बस खाई में गिरी, महिला की मौत,...

लखनऊ किसान पथ पर बेकाबू बस खाई में गिरी, महिला की मौत, 12 घायल

लखनऊ। राजधानी के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात किसान पथ पर एक बस बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दस से 13 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। घटना के बाद बस को निकालने के लिए पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। घायलों को बस से किसी तरह से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।

बहराइच से एक बस 80 ​यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी

अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने बताया कि बहराइच से एक बस 80 ​यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। शहीद पथ के जलसा रिसॉर्ट के पहले ​अनि​यंत्रित होकर बस खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में 60 वर्षीय महिला की मौत की खबर है। 10 से 13 यात्री घायल हैं, जिन्हें इलाज के गोसाईगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बस का चालक और परिचालक मौके से फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को खाई से बाहर निकाल लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

गांव वालों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया

इस हादसे में बहराइच के बौंडी निवासी शाहीदा (60) की मौत हो गई, जबकि 13 यात्री घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पुलिस, प्रशासन और दमकलकर्मी पहुंच गए। गांव वालों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया। हादसे में छह लोगों को अधिक चोट लगी थी। उनको इलाज के लिए पहले सीएचसी और फिर सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। बाकी लोगों को मामूली चोट लगी थी। पुलिस ने प्राइवेट साधनों की मदद से बाकी यात्रियों को बस व रेलवे स्टेशन पहुंचाया। हादसे के बाद आरोपी बस चालक व परिचालक भाग निकले।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments