होमउप्र न्यूज़किशोरी से गैंगपरेप, दुपट्टे से गला और पैर बांधकर झाड़ियों में फेंका

किशोरी से गैंगपरेप, दुपट्टे से गला और पैर बांधकर झाड़ियों में फेंका

लखनऊ । राजधानी के अंदर ही बहन व बेटियां सुरक्षित नहीं है।सोमवार की सुबह चिनहट थानाक्षेत्र में एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आयी। यहां पर एक 14 साल की लड़की से गैंगरेप किया गया। इसके बाद किशोरी का दुपट्टे से उसका गला कस दिया। आरोपी पीड़िता को मरा समझ कर भाग निकले।

सुबह जब घर वाले तलाशने निकले तो किशोरी उन्हें झाड़ियों में बेहोशी हालत में मिली। एक ही दुपट्टे से किशोरी का पैर और गला बंधा हुआ था। सुचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमे गठित की गई है। पुलिस का दावा है है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पीड़िता को मरा समझकर भाग निकले आरोपी

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि पुलिस को चिनहट थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी सोमवार तड़के साढ़े चार बजे शौच के लिए खेत गई थी। यहां तीन लोगों ने उसके हाथ पैर बांध दिए फिर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने उसके दुपट्टे से गला कस दिया। पीड़िता के बेहोश होने पर आरोपी उसे मरा समझ कर भाग गए।

काफी देर होने के बाद भी जब युवती घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की तभी खेत के पास झाड़ियों में परिजनों की नजर पड़ी तो वे दंग रह गए। झाड़ियों में उन्हें किशोरी पड़ी मिली। परिजनों ने किशोरी को लोहिया अस्पताल पहुंचाया और चिनहट पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। परिजनों ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है।

किशाोरी घर से पांच सौ मीटर दूर झाड़ियों में बेसुध पड़ी थी

वहीं दूसरी तरफ परिवार वालों ने बताया कि पीड़िता अपने ताऊ के साथ रहती है। बचपन में ही मां का निधन हो गया था, इसके बाद ताऊ ही देखभाल करते हैं। किशाोरी घर से पांच सौ मीटर दूर झाड़ियों में बेसुध पड़ी थी। उससने बात करने की कोशिश की तो बताया कि तीन लड़कों ने उसके साथ गलत काम किया है। इससे ज्यादा शिकोरी कुछ बोल नहीं पा रही है। चूंकि दरिंदों द्वारा की गई हैवानियत से किशोरी पूरी तरह से सहमी हुई है । पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments