smupnews

भदोही में प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या, एक के बाद एक बरसाई 10 गोलियां

भदोही। भदोही के कोतवाली के पास बसवानपुर गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेन्द्र बहादुर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने एक के बाद एक दस गोलियां मारकर पूरे शरीर को छलनी कर दिया। भदोही कोतवाली के अमिलौरी निवासी प्रधानाचार्य घर से निकलकर अपने भदोही के नेशनल इंटर कॉलेज जा रहे थे।भदोही कोतवली के पास अमिलौरी गांव निवासी योगेन्द्र बहादुर सिंह (56) भदोही स्थित इन्द्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य थे।

प्रधानाचार्य के कार का शीशा खोलते ही सीने में उतार दी गोली

हर दिन की भांति सोमवार की सुबह अपने चालक संतोष सिंह के साथ कॉलेज के लिए निकले थे। चालक संतोष सिंह बीते 20 सालों से उनके साथ ही है।बताया जा रहा है कि अभी वे अपने घर से 700 से 800 मीटर की दूरी पर बसवानपुर के पास पहुंचे ही थे कि इस बीच बाइक पर सवार दो युवक हाथ में मोबाइल लिए सामने से आते दिखाई दिए। दोनों उनकी कार को हाथ देकर रोका और कार का शीशा खोलकर उन्हें मोबाइल लेने की बात कही।इसके बाद प्रधानाचार्य ने जैसे ही कार का शीशा खोला दोनों बदमाशों ने एक के बाद एक दस गोलियां उनके सीने में उतार दी। इसके बाद आखिरी गोली कार के पहिए में मारकर फरार हो गए।

सकी जानकारी होते ही मचा हड़कंप

जिससे कि प्रधानाचार्य को तत्काल अस्पताल पहुंचाया न जा सके। गोलियों से छलनी होने के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। इधर पुलिस को इसकी जानकारी होते ही हड़कंप मच गया।पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गयी। उनके शव को भदोही के महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में रखा गया है। जहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ है। पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *