smupnews

महिला की पीटकर हत्या करने के बाद फोड़ दी आंख, फिर झाड़ियों में फेंका

लखनऊ। यूपी के बांदा जिले में एक दहला देने वाली घटना समाने आयी है। यहां पर तलाक की तारीख से वापस लौट रही महिला की पीटकर हत्या करने के बाद उसकी आंख फोड़ दी गई। इसके बार शव को बंधा के नीचे झाड़ियों में फेंक कर हत्यारोपी फरार हो गए। पिता अपनी लापता बेटी को खोजते रहे। बाद में उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव मिलने के बाद अब पिता ने पति समेत तीन ससुरालीजन के विरुद्ध हत्या की तहरीर दी है। डाग व फोरेंसिक टीमों ने सुरागरसी व साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की है।

तलाक के मुकदमे में तारीख से वापस लौट रही थी महिला

जिले के बबेरू थाना अंतर्गत अहार गांव के राजाभइया पटेल ने अपनी पुत्री सुमन पटेल (30)की शादी बिसंडा के ग्राम कैरी निवासी मूलचंद्र पटेल के पुत्र रामबाबू के साथ करीब 14 वर्ष पहले की थी। पिता के मुताबिक पति और सास, ससुर उसे पीटकर ससुराल में प्रताड़ित करते थे। जिसके चलते कई वर्षों से वह अपने मायके में रह रही थी। सुमन के पति ने छह माह पहले तलाक का मुकदमा दायर किया था। जिसमें वह गुरुवार दोपहर शहर की कचहरी से मुकदमें की तारीख कर वापस मायके जा रही थी। जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंची तो महिला के पिता और रिश्तेदारों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।

गांव के बांध के नीचे झाड़ियों में मिला महिला का शव

पिता ने शुक्रवार सुबह कोतवाली नगर में उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे चरवाहों को उसका शव बबेरू कोतवाली क्षेत्र के आहार गांव के बांध के नीचे झाड़ियां के बीच पड़ा मिला। सीओ सौरभ सिंह, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने घटनास्थल देखने के बाद स्वजन व ग्रामीणों से पूछताछ की।

उसके दो मासूम पुत्र हैं

पिता राजा भइया ने आरोप लगाते हुए तहरीर दिया कि उसकी बेटी की एक आंख फोड़ दी गई है। साथ ही शरीर में चोट के भी निशान हैं। इससे साफ जाहिर है कि पति समेत तीन ससुरालीजन ने पीट-पीटकर उसकी हत्या की है। बाद में शव झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए हैं। उसके दो मासूम पुत्र हैं।सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से मौत का कारण पूरी तरह से स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *