उप्र न्यूज़देश प्रदेश

निर्दोष बचेगा, अपराधी नहीं, यूपी पुलिस क्राइम सीन की वैज्ञानिक ट्रेनिंग शुरू

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश तथा डीजीपी राजीव कृष्ण के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज़ (यूपीएसआईएफएस) लखनऊ में सोमवार को क्राइम सीन मैनेजमेंट कोर्स का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के संस्थापक निदेशक डॉ. जी.के. गोस्वामी तथा अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं नवीन अरोरा (आईपीएस) ने किया। क्राइम सीन मैनेजमेन्ट कोर्स में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आरक्षी मुख्य आरक्षी तथा उप निरीक्षक स्तर के 100 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया।

यह कोर्स 45 दिवस तक चलेगा

इस अवसर पर एडीजी नवीन अरोरा को निदेशक यूपीएसआईएफएस सहित अपर निदेशक राजीव मलहोत्रा, अपर पुलिस अधीधक जितेन्द्र श्रीवास्तव तथा अतुल यादव ने सैपलिन तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।संस्थापक निदेशक डॉ जी.के. गोस्वामी ने बताया कि यह कोर्स 45 दिवस तक चलेगा जिसे नये कानून के दृष्टिगत पुलिस की आज की आवश्यकताओं के दृष्टिगत डिजायन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस कोर्स को संस्थान के विषय विशेषज्ञों द्वारा पढाया जायेगा।

निठारी काण्ड में अभियुक्तों को छूटने में आयी खामियों पर डाला प्रकाश

डॉ. गोस्वामी ने प्रशिक्षणार्थियों को नये कानून बीएनएसएस की धारा 176(3) के संदर्भ में संबोधित करते हुए कहा कि सात साल या सात साल से अधिक की सजा वाले अपराध की घटना स्थल का निरीक्षण प्रत्येक दशा में फोरेंसिक टीम के सदस्य द्वारा की जायेगी इस दशा में आप का काम अति महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने कहा कि आप विवेचना की पहली धूरी होंगे। आप नीव है जहां विवेचना की बिल्डिंग खड़ी होगी । उन्होंने निठारी काण्ड में अभियुक्तों को छूटने में आयी खामियों पर भी प्रकाश डाला।

घटना स्थल से यदि सैम्पल सही तरीके से उठायें

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवायें, नवीन अरोरा ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि घटना स्थल से यदि सैम्पल सही तरीके से उठायें जाय तो कोइ निर्दोष कभी भी अपराध में नहीं फंस पायेगा न सजा पायेगा और निर्दोष को बचाना एक पूण्य काम है। उन्होंने घटना स्थल से विभिन्न प्रकार के सैंपल को अलग-अलग तरीकों से किस तरह से उठाया जाय उसके विधि पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सैंपल उठाने से लेकर उसके चेन कस्टडी में अगर कहीं भी चूक हुई तो उसका लाभ अपराधी को मिल सकता है।

क्राइम सीन मैनेजमेन्ट का यह पहला कोर्स

उन्होंने संस्थान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि क्राइम सीन मैनेजमेन्ट का यह पहला कोर्स है और आप सभी संकल्प के साथ सर्वश्रेष्ठता का उदाहरण बनें।कार्यक्रम के अंत में अपर निदेशक/डीआईजी राजीव मल्होत्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र श्रीवास्तव, अतुल यादव, उप निदेशक अतुल त्रिपाठी, वैज्ञानिक अधिकारी विवेक कुमार, उदय प्रताप सिंह जनसंपर्क अधिकारी संतोष तिवारी, आरआई वृजेष सिंह, फेकल्टी डा निताश, डॉ. पोरवी सिंह, डॉ स्वनिल, डॉ. पलक अनेजा, डॉ मनीष राय, गिरिजेश राय तथा कार्तिकेय सहित अन्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : यूपी में बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ, दिसंबर में बढ़कर आएगा बिल

यह भी पढ़े : उप्र कैबिनेट बड़ा निर्णय: अयोध्या में 52 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय

यह भी पढ़े : यूपी कैबिनेट: दिव्यांगजनों के लिए 18 नए पुनर्वास केंद्र, बरेली–कानपुर की पेयजल व्यवस्था मजबूत करने को मंजूरी

यह भी पढ़े : खुशखबरी: उत्तर प्रदेश पुलिस में 25,455 पदों पर जल्द सीधी भर्ती, इसी माह में जारी होगी विज्ञप्ति

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button