होमउप्र न्यूज़लखनऊ में मामूली बात पर पत्नी को पीट पीटकर उतारा मौत के...

लखनऊ में मामूली बात पर पत्नी को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट

एसएमयूपीन्यूज, लखनऊ ।राजधानी के थाना माल क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पीड़िता की पहचान 27 वर्षीय सीमा रावत पत्नी रवि रावत के रूप में हुई है। मामला शनिवार देर शाम का है, लेकिन रविवार सुबह महिला की मौत के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

बीती रात पति और पत्नी में किसी बात को लेकर हुआ था विवाद

घटना ग्राम पकरा बाजार की है। जानकारी के मुताबिक शनिवार (26 जुलाई) को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी पति रवि रावत ने सीमा की जमकर पिटाई कर दी। घायल अवस्था में सीमा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था।

आरोपी पति करता है मजदूरी

दुर्भाग्यवश, रविवार (27 जुलाई) को डॉक्टरों ने इलाज के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति रवि रावत, जो पेशे से मजदूर है, घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।मृतका के परिजनों को, जो वर्तमान में चंडीगढ़ में रहते हैं, घटना की सूचना दे दी गई है। परिवारजन चंडीगढ़ से रवाना हो चुके हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : आठवीं के छात्र ने की खुदकुशी, मोबाइल गेम खेलने पर मां ने लगाई थी फटकार

यह भी पढ़े : यूपी पुलिस मुख्यालय में मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान समारोह

यह भी पढ़े : जौनपुर में शास्त्रों की तस्करी करने वाले गैंग का भण्डाफोड़

यह भी पढ़े : छांगुर बाबा के भतीजे के अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर

]यह भी पढ़े : मॉडल चाय वाली से मारपीट मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments