होमउप्र न्यूज़29 आईएएस के तबादले, सूर्यपाल गंगवार बने रहेंगे लखनऊ के डीएम

29 आईएएस के तबादले, सूर्यपाल गंगवार बने रहेंगे लखनऊ के डीएम

सौरभ जायसवाल, लखनऊ ।उत्तर प्रदेश में शनिवार सुबह 29 आईएएस के तबादले कर दिए गए हैं। इनमें आगरा, अमरोहा, हमीरपुर सहित कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार को भी हटाए जाने की बात सामने आई थी लेकिन वे इसी पद पर बने रहेंगे।

निधि गुप्ता वत्स अमरोहा की जिलाधिकारी बनीं

यूपी में तबादलों के क्रम निधि गुप्ता वत्स अमरोहा की जिलाधिकारी बनीं हैं। घनश्याम मीना जिलाधिकारी हमीरपुर, डॉ.दिनेश चंद्र जिलाधिकारी जौनपुर, रविन्द्र कुमार मंदर को जिलाधिकारी प्रयागराज, अरविंद मलप्पा बंगारी को जिलाधिकारी आगरा, नवनीत चहल जिलाधिकारी आजमगढ़ बनाए गए हैं।

रविंद्र सिंह को फतेहपुर का जिलाधिकारी, अरविंद कुमार चौहान शामली के नए जिलाधिकारी बने हैं। इनके अलावा विशाल भारद्वाज को कुशीनगर, धर्मेंद्र प्रताप सिंह को शाहजहांपुर, राहुल पांडे को जिलाधिकारी हाथरस, अंजनी कुमार सिंह को जिलाधिकारी मैनपुरी बनाया गया है।

सौरव गंगवार को नगर आयुक्त मेरठ

हिमांशु गुप्ता को मुख्य विकास अधिकारी बलरामपुर, जागृति अवस्थी को स्वास्थ्य मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र, कृष्ण कुमार सिंह को मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या बनाया गया है।सौरव गंगवार को नगर आयुक्त मेरठ, संजीव कुमार मौर्य को नगर आयुक्त बरेली, ऋषिराज को नगर आयुक्त फिरोजाबाद, डॉ. मन्नान अख्तर को विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रबंध निदेशक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, प्रोमोट फार्मा, अमित पाल को उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, आशीष कुमार को विशेष सचिव, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग एवं अपर महानिरीक्षक निबंधन, राजेश कुमार त्यागी को विशेष सचिव पंचायती राज, उमेश प्रताप सिंह को विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, सी इंदुमती को विशेष सचिव, चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग दिया गया है।

नवीन कुमार जी एस को सचिव सिंचाई

नवीन कुमार जी एस को सचिव सिंचाई, अविनाश कुमार सिंह को प्रभारी महानिदेशक (प्राविधिक शिक्षा), भानुचंद्र गोस्वामी को प्रभारी राहत आयुक्त, प्रभारी चकबंदी आयुक्त तथा विशेष सचिव राजस्व, रविंद्र को वर्तमान पद के साथ निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments