smupnews

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने सीएम योगी की सराहना, सरकार के विकास मॉडल की प्रशंसा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नई दिल्ली में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री योगी ने सुबह उप राष्ट्रपति के आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। उप राष्ट्रपति धनखड़ ने योगी की सराहना की। उप राष्ट्रपति ने आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के विकास मॉडल की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में लिखा कि उप राष्ट्रपति से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए उनका हार्दिक आभार। दूसरी तरफ उप राष्ट्रपति के ‘एक्स’ हैंडल पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के साथ मुलाकात की फोटो शेयर की गई है।

गौरतलब है कि पिछले साल भी उप राष्ट्रपति ने योगी के नेतृत्व में सुदृढ़ हुई उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि कानून व्यवस्था में उत्तर प्रदेश दुनिया में रोल मॉडल बन गया है। उप राष्ट्रपति ने योगी को पर्सन ऑफ एक्शन का सिंबल भी बताया था।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *