होमउप्र न्यूज़चाचा बांध देता था नाबालिग का हाथ-पैर, पिता करता था दुष्कर्म, फिर...

चाचा बांध देता था नाबालिग का हाथ-पैर, पिता करता था दुष्कर्म, फिर पुलिस ने क्या किया

संजीव सिंह, बलिया।यूपी के बलिया जिले में खून के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिसे जानने के बाद हर एक के मुंह से यही निकल रहा है कि घोर कलयुग आ गया है। यहां एक नाबालिग के साथ उसका पिता तीन माह से दुष्कर्म कर रहा था, जिसे पुलिस एक माह पहले ही जेल भेज चुकी है। अब पुलिस ने इस दुष्कर्म में अपने भाई का सहयोग करने वाला पीड़िता के चाचा काे भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के पीआरओ सेल से मिली जानकारी के अनुसार बैरिया थाना के एक गांव की महिला ने शिकायत दर्ज करायी थी कि उसका पति एक शराबी किस्म का व्यक्ति है जो उसकी नाबालिग बेटी को डरा धमका कर उसके साथ करीब तीन माह से दुष्कर्म करता था। इसके सम्बन्ध में बैरिया पर दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुख्य अभियुक्त अजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

बैरिया थानाध्यक्ष रामायण सिंह ने बताया कि विवेचना में पीड़िता का चाचा अभय सिंह का भी नाम प्रकाश में आया। जिसे रविवार को बैरिया पुलिस टीम द्वारा सोनबरसा तिराहे के पास से गिरफ्तारी किया गया। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने न्यायालय में बयान दिया था कि उसका चाचा भी इस दुष्कर्म में उसके पिता का साथ देता था। वह उसका हाथ पैर बांध देता था। पीड़िता का जो भी बयान सुना वह सुनकर एक बार दंग रह गया।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments