होमउप्र न्यूज़लखनऊ में गैर पंजीकृति चलने वाले वाहनों की अब खैर नहीं, परिवहन...

लखनऊ में गैर पंजीकृति चलने वाले वाहनों की अब खैर नहीं, परिवहन एवं पुलिस संयुक्त टीम बनाकर चलाएगी अभियान

लखनऊ। सड़क हादसों से निपटने के लिए सीएम योगी के सख्त रुख को देखते हुए अब लखनऊ पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम मिलकर गैर पंजीकृत स्कूली वाहनों, ओवरलोड वाहनों एवं अनधिकृत संचालन के खिलाफ अभियान चलायेगी। अपर मुख्य सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू ने शुक्रवार को परिवहन निगम के कार्यालय कक्ष में सड़क सुरक्षा ओवरलोडिंग एवं अनधिकृत संचालन के संबंध में बैठक की।

बच्चों की सुरक्षा के साथ कोई भी खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा

अपर मुख्य सचिव ने सभी संभागीय व सह संभागीय परिवहन अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिस विभाग के सहयोग से संयुक्त अभियान चलायें। गैर पंजीकृत स्कूली वाहनों का संचालन किसी भी परिस्थिति में नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश है कि बच्चों की सुरक्षा के साथ कोई भी खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

पुलिस विभाग की तरफ से नोडल अधिकारी भी नामित किये जायेंगे

पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने बताया कि संयुक्त जांच के लिए पुलिस विभाग की तरफ से टीम गठित की जायेगी। साथ ही दोनों विभागों के समन्वय के लिए पुलिस विभाग की तरफ से नोडल अधिकारी भी नामित किये जायेंगे।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। ऐसे स्कूली वाहन जो अवैध रूप से संचालित हैं, उनके खिलाफ सख्ती से निपटा जायेगा।बैठक में पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर एवं परिवहन आयुक्त चन्द्रभूषण सिंह मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments