होमउप्र न्यूज़बारिश में गिरा मकान, मलबे में दबने से चार की मौत

बारिश में गिरा मकान, मलबे में दबने से चार की मौत

लखनऊ । यूपी के एटा जनपद में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के जैथरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात एक मकान की छत गिर गई। मलबे में एक ही परिवार के छह लोग दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू कर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दादी और नातिन समेत चार को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

पुराना हाेने के चलते देर रात घर की छत गिर गई

एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने शुक्रवार काे बताया कि जैथरा थाना क्षेत्र के ग्राम कूकपुरा में रहने वाले रामगाेपाल अपनी बुजुर्ग मां व परिवार के साथ रहते हैं। पुराना हाेने के चलते देर रात घर की छत गिर गई। इस दौरान वहां रहने वाले एक ही परिवार के छह सदस्य दब गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे छह लोगों को निकालते हुए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक बुजुर्ग हाेशयारी देवी और एक बच्ची अंशिका को मृत घोषित कर दिया। मृतक रिश्ते में दादी—नातिन थीं। चार अन्य लोगों में तीन की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय सपना और जूली ने दम तोड़ दिया। वहीं शिवा और आनंद अस्पताल में भर्ती हैं।

डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे

एसएसपी ने बताया कि संभवत: एक दिन पूर्व जनपद में हुई तेज बारिश के बाद पुराना मकान होने के चलते उसकी संभवत: गिरी है।वहीं मकान की छत गिरने से हुए हादसे की जानकारी पर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने मौके पर और अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि छत गिरने की घटना में घायल का बेहतर उपचार कराया जा रहा है। पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता दिए जाने की कार्रवाई भी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments