होम उप्र न्यूज़ अपमिश्रित देशी व अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़, चार गिरफ्तार

अपमिश्रित देशी व अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़, चार गिरफ्तार

0
13

लखनऊ । एसटीएफ यूपी द्वारा अन्तर्राज्यीय स्तर पर अवैध अपमिश्रित देशी व अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश कर, गिरोह के सरगना सहित चार सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी संख्या में अवैध शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम कमल पुत्र सुशील चन्द निवासी शिव शंकर पुरम, कानपुर नगर (सरगना), निखिल सोनी पुत्र राकेश सोनी निवासी घाऊखेडा, थाना चकेरी, कानपुर नगर, अमित यादव पुत्र स्व० विरेन यादव निवासी ग्राम गुडगुडियापुर थाना महाराजपुर कानपुर नगर, गोविन्द चौरसिया पुत्र स्व० जगदीश प्रसाद निवासी घाऊखेडा थाना चकेरी, कानपुर नगर है।

कुल आठ पेटी शराब किया बरामद

इनके कब्जे से 46 पेटी ट्वीन टावर एवं 8 पीएम मार्का कुल 2036 टेट्रा पैक,आठ पेटी Motta मार्का देशी शराब के पव्वे (जिसमें कुल 292 पव्वे), तीन अदद बोरे, कार्टन खाली टेट्रा विभिन्न कम्पनियों के,66 बड़े स्टीकर, होलोग्राम के (कुल 6930 होलोग्राम), एक कूटरचित आधार कार्ड , एक ड्रम नीले रंग का, जिसमें 100% Alchohal/Sprit, एक ड्रम नीले रंग का, (जिसमें तैयार अपमिश्रित देशी शराब भरी हुई), एक कैन पांच लीटर की (जिसमें करीब दो लीटर शराब में मिलाने वाला रंग है, दो शीशी Asence, शराब में गंध देने के लिए, एक मशीन (डिग्री चैक करने का यंत्र), दो मशीन बिजली से चलने वाली (जो अपमिश्रित शराब से भरे टेट्रा पैक की पैकिंग करने में काम आती है), एक टैम्पो, लकड़ी के कई गुटके, (जो टेट्रा शेप देने के लिए काम में आते हैं बरमाद किया है।

लगातार अपमिश्रत शराब बनाने वाले के खिलाफ की जा रही कार्रवई

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विगत कई वर्षों से देश में जहरीली शराब पीकर नागरिकों की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में एसटीएफ यूपी को विशेष सतर्कता बरते जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये थे। जिसके कम में
जहरीली शराब एवं अपमिश्रित शराब बनाने एवं बेचने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए एसटीएफ की विभिन्न इकाईयों को निर्देशित किया गया। इसी कम में राज कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक,एसटीएफ नोएडा गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार एवं नवेन्दु कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ नोएडा के पर्यवेक्षण में निरीक्षक सचिन कुमार, एसटीएफ नोएडा के नेतृत्व में टीम गठित कर जहरीली एवं अपमिश्रत शराब बनाने एवं बेचने वाले गिरोह के विरूद्ध अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।

गौतमबुद्धनगर से चार लोगों को किया गिरफ्तार

संकलित सूचना के कम में दिनांक 18-08-2024 को एस०टी०एफ० नोएडा गौतमबुद्धनगर की टीम जनपद गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में भ्रमणशील थी कि उसी दौरान एसटीएफ नोएडा की टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तिलपता क्षेत्र में यूपीएसआईडीसी साइट की “सी” कालोनी में एक मकान में अवैध अपमिश्रित देशी शराब बनाने की फैक्ट्री चल रही है, जो अपमिश्रित देशी शराब को नोएडा में तैयार कर उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों तथा गैर राज्यों में तस्करी कर रहें हैं।

उक्त सूचना पर विश्वास करके एसटीएफ नोएडा की टीम द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताये गये गन्तव्य स्थान पर पहुँचकर उपरोक्त चारों व्यक्तियों को समय करीब 13.15 बजे गिरफ्तार कर लिया गया, जिनके पास से उपरोक्त बरामदगी हुई। तत्पश्चात इस सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस एवं सर्किल आबकारी निरीक्षक को अवगत कराया गया तदोपरान्त इस सम्पूर्ण मामलें में संयुक्त रूप से कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

सेल्समैन से मिलकर सस्ते दाम पर बेच देते हैं अपमिश्रित शराब

गिरफ्तार अभियुक्तों से संयुक्त रूप से पूछताछ की गयी तो उन्होनें संयुक्त रूप से बताया कि हम लोग कई महीनों से अवैध रूप से देशी/अंग्रेजी शराब बनाने का काम कर रहें हैं, जनपद रामपुर से 100% Alchohal/Sprit खरीदकर लाते हैं और फिर उसमें पानी, कलर एवं Asence मिलाकर शराब जैसा बना देते हैं, हमारे पास कन्स्ट्रेशन चेक करने का मीटर भी हैं जिसको प्रतिशत में कम अथवा ज्यादा करके देशी/अंग्रेजी शराब बना देते हैं, इसके बाद अवैध शराब की बोतलों पर एक्साईज डिपार्टमेन्ट का होलोग्राम लगा दिया जाता है।

अभियुक्तों ने पूछने पर यह भी बताया कि यह लोग अवैध अपमिश्रित शराब को बनाने के बाद पैक करके शराब को उत्तर प्रदेश के विभिन्न शराब के ठेकों में सेल्समैन से मिलकर सस्ते दाम पर बेच देते हैं तथा कई अवैध रूप से शराब बेचने वालों को भी सप्लाई करते हैं।

बुलन्दशहर में एक फैक्ट्री को किराये पर लेकर करते रहे काम

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा वेव डिस्लरी की टविन टावर, विन्डींज, मोटा, मोटा संतरा फ्लेवर ब्रॉण्ड की देशी अवैध शराब एवं 08 पी०एम० तथा ऑफिसर च्वाईस ब्रॉण्ड की अवैध अंग्रेजी शराब बनाई जा रही थी। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ है कि अभियुक्तों द्वारा कुछ समय पहले यूपीएसआईडीसी सिकन्द्राबाद इन्डस्ट्रीरियल एरिया, जनपद बुलन्दशहर क्षेत्र में एक फैक्ट्री को किराये पर लेकर अवैध शराब बनाने का कारोबार किया जा रहा था परन्तु इस फैक्ट्री में पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण इस फैक्ट्री को खाली कर दिया गया, उसके पश्चात यूपीएसआईडीसी की साईट सी सूरजपुर गौतमबुद्धनगर क्षेत्र में एक फैक्ट्री को किराये पर लेकर अवैध अपमिश्रित शराब बनाने का काम किया जा रहा था।